दिल्ली में बेटे ने अपने मां-बाप को चाकू घोंपा, पिता की जान गई, माता बोली- बेरोजगार बेटा बना हत्यारा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक युवक ने अपने ही मां-बाप को चाकू मारे। खून से लथपथ पिता ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं मां अस्पताल में मौत से जूझ रही है। सूचना ​पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की और हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि, हत्यारोपी बेटा बेरोजगार है..और वह माता-पिता से जबरन रुपए मांगता था। इसलिए घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

East Delhi Kalyanpuri: a son stabbed his parents, police held

पुलिस के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान 55 साल के देवेन्द्र के तौर पर हुई है, जो कि दिल्ली जल बोर्ड में काम करते थे। उनकी पत्नी का नाम मंजू है। मंजू 52 साल की हैं। वो घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, गिरफ्तार किया गया आरोपी बेटा 25 साल का है, उसका नाम विशाल बताया जा रहा है। परिजनों से पता चला है कि, बेटे ने ही अपने माता-पिता को चाकू से गोदा। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि मां की भी हालत काफी बिगड़ गई।

ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके की पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, उन्हें सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर एक घर में झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची, तो देखा कि पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे। पति की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी को घायलावस्था में जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने मौके से धर दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+