PM मोदी को तोहफे में मिला नीरज चोपड़ा का भाला डेढ़ करोड़ में बिका, भवानी की तलवार सवा करोड़ में नीलाम हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में मिली चीजों की नीलामी के आखिरी दिन कई चीजों की उूंचे दामों पर बोली लगी। तोहफे में मोदी को मिली चीजों की ये नीलामी सरकारी वेबसाइट पर ई-ऑक्शन के माध्यम से की गई। इस नीलामी में सबसे ज्यादा बोली टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की लगी। उनका भाला खरीदने वाले ने डेढ़ करोड़ रुपए की बोली लगाई। यह भाला नीरज ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट किया था।
Recommended Video

तलवार की भी बोली लगी
बता दें कि, ऑनलाइन स्टोर्स में नीरज के भाले की कीमत 80 हजार रुपये है, लेकिन चूंकि यह भाला नीरज का है और प्रधानमंत्री को दिया गया था..इसलिए इसका भाव काफी बढ़ गया है, और नीलामी में इसकी बोली डेढ़ करोड़ रुपये लगी है। इसी तरह भवानी देवी के ऑटोग्राफ वाली फेंसिंग की तलवार की भी काफी बोली लगी है। सरकारी वेबसाइट पर ई-ऑक्शन के माध्यम से की गई नीलामी में भवानी देवी की फेंसिंग की कीमत सवा करोड़ रुपये लगाई गई। यानी, भवानी देवी के ऑटोग्राफ की गई फेंसिंग की तलवार 1.25 करोड़ में नीलाम हुई।

तोहफे में दी गई चीजों की नीलामी थी
अधिकारियों ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में दी गई चीजों की नीलामी की आखिरी तारीख गुरुवार को खत्म हुई। जहां सुमित अंतिल के भाला भी 1 करोड़ 2 लाख रुपये का लगा। उसी तरह ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु के रैकेट की बोली 80 लाख रुपए की लगी। इनके अलावा टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की ऑटोग्राफ किए हुए ड्रेस की नीलामी 1 करोड़ रुपए, पैरालिंपिक में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल के भाले पर 1.002 करोड़ रुपए और बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले लवलीना के ग्लव्स की 91 लाख रुपये की बोली लगी।

पसंदीदा डिश परोसी गई थीं
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, टोक्यो से गोल्ड मेडल जीतकर लौटने के बाद नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात में अपने भाले को गिफ्ट में दिया था। नीरज के अलावा पीवी सिंधु और पहली बार ओलिंपिक में तलवारबाजी में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली भवानी देवी सहित कई खिलाड़ियों ने भी गिफ्ट भेंट किए थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों को भोज भी दिया गया था, जिसमें पसंदीदा डिश परोसी गई।












Click it and Unblock the Notifications