दिल्ली: गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली, 28 मार्च: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ (डंपिंग यार्ड) में आग लग गई है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे यहां आग लगी, जिससे चारो ओर धुआं ही धुआं फैल गया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं।

आग के चलते गाजीपुर डंपिग यार्ड के आसपास धुएं का गुबार फैला हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। अभी तक किसी जनहानि की खबर इस आग से नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications