'समय बहुत कठिन है, एकजुट होने की जरूरत', दिल्ली कांग्रेस की कमान संभालने के बाद बोले देवेंद्र यादव

Delhi Congress News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए। लवली ने 28 अप्रैल को इस्तीफा दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में देवेन्द्र यादव को नामित किया, जिन्होंने आज (05 मई) दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए एकजुट होने के लिए कहा। इस दौरान देवेंद्र यादव के साथ अजय माकन, संदीप दीक्षित जैसे दिल्ली के सीनियर नेता भी मौजूद रहे।

Delhi Congress President

कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, "मेरे लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्होंने यह जिम्मेदारी मुझे दी है उसका हम ईमानदारी ने निर्वहन करने की कोशिश करेंगे।"

'समय बहुत कठिन है'

उन्होंने आगे कहा कि समय बहुत कठिन है। आने वाले समय में हम कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। हम हर व्यक्ति तक पहुंचने का काम करेंगे। द‍िल्‍ली में कांग्रेस को मजबूत करने के ल‍िए हम सभी को एकजुट होना होगा।

उन्‍होंने कहा कि उनके खुद के कंधे मजबूत हैं लेक‍िन आप सभी की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि मुझ एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी मुझे दी है।

10 सालों में कांग्रेस ने हार नहीं मानी- देवेंद्र यादव

इसी के साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि देश का संव‍िधान खतरे में हैं और प‍िछले 10 सालों में कांग्रेस ने हार नहीं मानी। राहुल गांधी अकेले ही आगे बढ़ते रहे और जनता उनके साथ जुड़ती गई। कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। बीजेपी सरकार से हर वर्ग परेशान है। इसलिए हम सभी को आगे आकर जनता के साथ खड़ा होना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+