तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल नप गए महाठग सुकेश केस में, संजय बेनीवाल को मिली नई जिम्मेदारी
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल नप गए महाठग सुकेश केस में, संजय बेनीवाल को मिली नई जिम्मेदारी
Sandeep Goyal transferred: तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला हो गया है। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच किया गया है। उनकी जगह संजय बेनीवाल को तिहाड़ जेल का कार्यभार सौंपा जाएगा। दरअसल, डीजी संदीप गोयल पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद का आरोप लगा था, जिसपर यह कार्रवाई की गई है। बता दें, संदीप गोयल के तबादला का यह आदेश दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने जारी किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजी संदीप गोयल पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप लगा है। ऐसा बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में सुकेश चंद्रशेखर विलासितापूर्ण जीवन काा आनंद ले रहा था। जिसके बाद गोयल को अब पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच किया गया है। सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि सुकेश उन्हें रिश्वत दे रहा था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि बिना परमिशन लिए महिला हस्तियों को भी जेल के अंदर सुकेश से मिलने की इजाजत थी।
खबर के मुताबिक, कुछ समय पहले ही सुकेश ने एक पत्र दिल्ली के एलजी को लिखा था जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया था। सभी मामलों की जांच की जा रही है।
कौन हैं संदीप गोयल
संदीप गोयल 1989 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं और 17 जुलाई 2019 को तिहाड़ जेल के डीजी बने थे। इससे पहले वह स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नॉर्दर्न रेंज थे। इससे पहले अरुणाचल में पोस्ट थे।












Click it and Unblock the Notifications