दिल्ली में शुरू हुई DEVI इलेक्ट्रिक बस सेवा, कौन-कौन कर सकेगा FREE सफर? गली-मोहल्लों तक पहुंचेगी सुविधा
Devi Electric Mini Bus: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली में 'देवी' बस सेवा (DEVI) की शुरुआत की गई। यह योजना राजधानी में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई है, ताकि वे मोहल्ले भी बस सेवा से जुड़ सकें जहां अब तक कोई परिवहन नहीं पहुंचता था।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल (Sustainable Transport Initiative) के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत एक पेड़ भी लगाया। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

क्या है 'देवी' बस सेवा?
'देवी' बसें छोटी, 9 मीटर लंबी, पूरी तरह इलेक्ट्रिक और एसी (Air Conditioned) मिनी बसें हैं। ये विशेष रूप से तंग गलियों, मोहल्लों और उन इलाकों में चलेंगी जहां बड़ी बसें नहीं जा सकतीं। यह सेवा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
किस रूट पर चलेंगी 'देवी' बसें?
- 400 में से 30 बसें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) द्वारा चलाई जा रही हैं, जो गाजीपुर डिपो, कुशक नाला डिपो, और ईस्ट विनोद नगर डिपो से चलेंगी।
- बाकी 370 बसें DIMTS (Delhi Integrated Multi-Modal Transit System) के तहत चलेंगी।
- ये बसें उन कॉलोनियों को मेट्रो स्टेशनों और मुख्य सड़कों से जोड़ेंगी, जहां पहले कोई बस सुविधा नहीं थी।
- हर बस लगभग 12 किमी के रूट पर चलेगी और एक बार फुल चार्ज में करीब 19 ट्रिप कर सकती है।
देवी बस की क्या है खासियत?
- पूरी तरह इलेक्ट्रिक- 45 मिनट में फुल चार्ज, 225 किमी की रेंज
- हाई-टेक सिक्योरिटी: डोर लॉक सेंसर, CCTV कैमरे
- आधुनिक लुक और सुविधाजनक सीटिंग
- ड्राइवर की सीट से पूरी निगरानी और स्मूद कंट्रोल
कितना है किराया?
किराया ₹10 से ₹25 तक तय है, दूरी के आधार पर:
- ₹10, ₹15, ₹20, ₹25 के स्लैब
- 5 साल से छोटे बच्चों के लिए फ्री
- 5-12 साल के बच्चों के लिए हाफ टिकट
महिलाओं के लिए सफर FREE, लेकिन पिंक टिकट ले जाना जरूरी
'देवी' बस योजना न सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से एक बड़ा कदम है, बल्कि यह सामाजिक रूप से भी एक क्रांतिकारी पहल है। इससे महिलाओं को निःशुल्क, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा, और आम नागरिकों को उनके घर के पास ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications