दिल्ली के कोचिंग संस्थान की घटना पर बड़ा बवाल, विधायक दुर्गेश पाठक के खिलाफ हत्या के मुकदमें की उठी मांग

दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग संस्थान की दुखद घटना के बाद बड़ा बवाल हो गया है। इस मामले को लेकर दिल्ली करोल बाग और राजेंद्र नगर में छात्रों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी बीच दिल्ली भाजपा की पूर्व महासचिव राजेश भाटिया ने राजेंद्र नगर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर राजेंद्र नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं दिल्ली नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

rajesh bhatia

राजेश भटिया ने पत्र में लिखा कि उन्होंने कई बार दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर विधानसभा के नालो और सीवर की सफाई डिसलटिंग करवाने का आग्रह किया था। विधायक ने खुद वीडियो के माध्यम से और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए मुझे धन्यवाद दिया और लिखा कि 'थैंक यू राजेश भाटिया भाई।' लेकिन इस सब के बावजूद विधायक ने नालों की सफाई नहीं करवाई। इसके परिणामस्वरूप कल तीन निर्दोष छात्र जो जीवन में उज्जवल भविष्य का सपना देखने राजेंद्र नगर आए थे। उनकी बेसमेंट में डूबने के कारण मृत्यु हो गई। जो कि बहुत दुखदाई घटना है।

पूर्व पार्षद राजेश भाटिया ने पत्र में थानाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता के अनुसार दोषी दुर्गेश पाठक जो मासूमों की मौत का जिम्मेदार है। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज करें।

आपको बता दे कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में करीब 35 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। अचानक शनिवार शाम 6:30 बजे के करीब पानी इतनी तेजी से आया कि लगा जैसे जलजला आ गया हो।

सभी छात्राएं मामला समझ पाए। इससे पहले बेसमेंट में तेजी से पानी भर गया और वह घबरा का टेबल पर चढ़कर जान बचाने की कोशिश करने लगे। जिस रास्ते से छात्र-छात्राओं को निकालना था। वहां तेजी से पानी आ रहा था। हादसे में 32 छात्र छात्राएं बेसमेंट से बाहर निकलने में सफल हो गए। जबकि तीन छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+