दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट अगले आदेश तक बंद, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर DDMA ने लिया एक्शन

नई दिल्ली, जुलाई 05: कोरोना की दूसरी लहर की भयानक चपेट में आए दिल्ली की स्थिति में अब बहुत सुधार हो गया है। कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट आने के बाद सरकार की ओर से अब धीरे-धीरे सब चीजों की छूट दी जा रही है। ऐसे में बाजार से लेकर शॉपिंग मॉल्स सब खुलने लगे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसके बाद अब प्रशासन सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हट रहा है। ऐसे में दिल्ली के लाजपत नगर बाजार को कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर बंद कर दिया है। अब अगले आदेश तक बाजार बंद ही रहेगा।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid Rule उल्लंघन के बाद Delhi की लाजपत नगर मार्केट बंद | वनइंडिया हिंदी
    corona

    इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने लाजपत नगर मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन को कारण बताने के लिए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। बता दें कि कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली में कई बाजारों को बंद करने का फैसला किया गया है।

    मालूम हो कि लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के मेन बाजारों की लिस्ट में शुमार है। यहां रोजाना खरीददारों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल की यहां धज्जियां उड़ाई जा रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मार्केट को बंद करने का फैसला किया है।

    वहीं इससे पहले दिल्ली के शाहदरा इलाके के गांधी नगर की मार्केट में भी एक दर्जन दुकानों को बंद करने का ऑर्डर जारी किया गया था। इधर, लक्ष्मी नगर मेन मार्केट सहित आसपास के बाजार को कोरोना के नियमों के चलते बंद कर दिया गया हैं। पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट ने 5 जुलाई की रात 10 बजे तक इन बाजारों को बंद करने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+