Delhi Water Supply: गंदे पानी की सप्लाई से दिल्लीवासियों को मिले राहत, केजरीवाल ने दिए ये निर्देश
Delhi Water Supply: भारी बारिश के चलते दिल्ली में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या सामने आ रही है। जिसको लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
Delhi Water Supply: भारी बारिश के चलते गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या झेल रही दिल्ली को अब जल्द ही राहत मिलेगी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने सख्त निर्देश किए कि पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को सुलझाया जाए।
साथ ही केजरीवाल ने यह भी निर्देश दिए कि बजट की कमी से पानी की आपूर्ति नहीं रुकनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना तलाशें। आपको बता दें कि गंदे पानी की समस्या की वजह से ज्वाइंडिस, पीलिया, टाइफाइड या पेट खराब जैसी बीमारियां लोगों को चपेट में लेती हैं।

सीएम के आगे पेश हुआ रोडमैप
वहीं, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने केजरीवाल के सामने रोडमैप भी पेश किया। जिसमें गंदे पानी की समस्या आने वाले इलाकों की पूरी लिस्ट थी। बताया गया कि किस तरह काम करके गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड ने कुछ बजट की भी मांग की। इसपर सीएम ने कहा कि आने वाले बजट में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए पैसों की कमी को भी शामिल किया जाएगा।
गंदे पानी की आपूर्ति के समाधान के 2 तरीके
पहला- हीलियम गैस की मदद से बिना खोदाई किए पाइप लाइन के लीकेज का पता लगाना और उसकी मरम्मत करना।
दूसरा- फाइन ट्यूब के साथ मॉडर्न कैमरा पाइप लाइन के अंदर डाल कर पाइप लाइन के लीकेज का पता लगाना। यह सिर्फ 500 मीटर तक की दूरी को कवर कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications