Yamuna Cruise: यमुना पर शुरू हुई क्रूज सफारी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'दिल्लीवासियों के लिए पहला ऐसा अनुभव होगा'

Delhi Yamuna Cruise: दिल्ली की यमुना अब सिर्फ नदी किनारे घूमने या घाटों तक सीमित नहीं रहेगी। राजधानी में पहली बार लोगों को नदी पर क्रूज सफारी का अनुभव मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्लीवासियों के लिए खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि अब तक इस तरह की क्रूज राइड के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था।

सीएम रेखा गु्प्ता ने दिल्ली के करीब 2.5 करोड़ लोगों की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे सभी लोगों का आभार भी जताया। उनके मुताबिक यह सफारी सिर्फ नाव की सवारी नहीं है, बल्कि यमुना से लोगों का जुड़ाव बढ़ाने की एक कोशिश है।

Delhi yamuna river cruise namo yamuna safari launch cm rekha gupta statement

नमो यमुना रिवर सफारी में क्या है खास?

'नमो यमुना रिवर सफारी' के तहत सोनिया विहार से जगतपुर के बीच यमुना में करीब 6 किलोमीटर का राउंड ट्रिप कराया जाएगा। यानी लोग इसी रूट पर क्रूज से सफर करके वापस लौट सकेंगे। इसका मकसद दिल्ली में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देना और लोगों को मनोरंजन का नया विकल्प देना है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सेवा शुरू करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की कोशिश है कि नदी का पानी लोगों के जीवन के लिए उपयोगी बन सके। क्रूज सेवा की शुरुआत के बाद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दूसरे नेताओं के साथ क्रूज की सवारी भी की।

Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल
Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल

रेखा गुप्ता ने क्यों बताया इसे मां यमुना से जुड़ने का मौका?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह अपनी तरह का पहला अनुभव होगा। अब तक ऐसी क्रूज सेवा का आनंद लेने के लिए लोगों को दूसरे शहरों की नदियों तक जाना पड़ता था। उन्होंने दिल्लीवासियों से परिवार के साथ इस सफारी का अनुभव लेने की अपील की। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे सिर्फ बोट राइड या सफारी तक सीमित नहीं माना। उन्होंने कहा कि यह मां यमुना के प्रति आस्था, प्रेम और जुड़ाव का भी प्रतीक है। इस सफर के जरिए लोग नदी को करीब से देख और महसूस कर सकेंगे।

सीएम रेखा ने यह भी बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली में जाम कम करने के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्रूज के साथ क्या-क्या मिलेगा?

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सोनिया विहार में क्रूज सेवा के साथ एक मनोरंजन क्षेत्र भी तैयार किया गया है। यहां परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं होंगी। इस परिसर में फूड जोन, बच्चों के खेलने की जगह, शॉपिंग की सुविधा और एडवेंचर स्पोर्ट्स की गतिविधियां शामिल हैं। हर शाम म्यूजिकल फाउंटेन शो भी होगा। कपिल मिश्रा के मुताबिक, इस शो में भगवान श्रीकृष्ण और यमुना नदी से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन से यह जगह पैदल दूरी पर है। आने वाले समय में यहां और नावें जोड़ी जाएंगी और वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी। कपिल मिश्रा ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+