'ये कैसे बेशर्मी है', दिल्ली में आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म पर भड़की स्वाति मालीवाल, पुलिस को दी शिकायत
Delhi News: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शख्स ने एक कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। घटना दिल्ली के सुभाष नगर इलाके की है, जिस पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में आवारा कुत्ते के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

दिल्ली पुलिस एफआईआर की दर्ज
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एनिमल राइट्स के लिए काम करने वाली एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
स्वाति मालीवाल बोलीं- 'ये कैसे बेशर्मी है'
वहीं अब इस घिनौने मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के सुभाष नगर इलाक़े में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक NGO ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है।
उन्होंने आगे लिखा कि ये कैसे बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी ? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का ?
वेयरहाउस के अंदर किया बेजुबान से गंदा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो सुभाष नगर में आरोपी शख्स के वेयरहाउस के अंदर का बताया जा रहा है। जिसे दरवाजे के नीचे से बनाया गया है। पुलिस की दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और कई महीनों से ऐसा गंदे कृत्य को अंजाम दे रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने 6 सितंबर को भी कुत्ते के साथ बलात्कार किया था, उस वक्त भी घटना को कैमरे में कैद किया गया, लेकिन आरोपी ने मोबाइल वाले शख्स का फोन छिनकर उसको धमकी दी थी।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 28 मार्च को बैंक-स्कूल बंद? घर से निकलने से पहले जानें बाजारों का हाल -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Delhi Police Constable Vacancy: अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, बिना फिजिकल दिए मिलेगी नौकरी, 20% सीटें रिजर्व -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications