दिल्ली: छत से बच्ची के डायपर फेंक रही महिला हाईटेंशन तार की चपेट में आई, मौत
छत से बच्ची के डायपर फेंक रही महिला हाइटेंशन तार की चपेट में आई, मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के बिन्दापुर इलाके में 24 साल की युवती हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। युवती नवजात के डायपर छत से घर के पास खाली जगह में फेंक रही थी तभी वो तारों की चपेट में गई। इस हादसे में युवती की मौत हो गई।

हादसा मंगलवार को दोपहर 11 बजे हुआ। 24 साल की अनु अपने मामा के घर विश्वासनगर आई थी। वह सूखे कपड़े उतारने और बच्चे को डायपर फेंकने छत पर गई। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर उसकी जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि महिला हिमाचल प्रदेश से बेटे के साथ कुछ दिन के लिए दिल्ली आई थी। छत पर जब बिजली के झटके के बाद वो छत से नीचे गिर गई और उसके कपड़ों में भी आग लग गई। महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications