Delhi Water Cut: दिल्ली में 24 घंटे नहीं आएगा पानी! द्वारका-नजफगढ़ समेत 50 इलाके प्रभावित,देखें हेल्पलाइन नंबर
Delhi Water Cut: दिल्लीवासियों के लिए एक अहम सूचना है। दिल्ली में गर्मियों की आहट के साथ ही जल संकट ने दस्तक दे दी है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 26-27 फरवरी को द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में मरम्मत और नई पाइपलाइन को जोड़ने के काम के चलते राजधानी के कई हिस्सों में 48 घंटे के वॉटर कट की घोषणा की है।
मेंटेनेंस को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने राजधानी के कई हिस्सों में 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रहने का अलर्ट जारी किया है।

जल बोर्ड के अनुसार, द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Dwarka WTP) में जरूरी रखरखाव और तकनीकी कार्य के चलते 26 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा। इस दौरान कई इलाकों में पानी पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में बेहद कम दबाव के साथ सप्लाई की जाएगी।
Delhi Water DJB Disruption Reason: राजधानी में क्यों बाधित होगी पानी की सप्लाई
दिल्ली जल बोर्ड ने द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर तकनीकी सुधार और भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा सिस्टम से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते गुरुवार, 26 फरवरी सुबह 11 बजे से शुक्रवार, 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप या बेहद कम दबाव वाली रहेगी।
जल बोर्ड का कहना है कि यह तकनीकी काम भविष्य में बेहतर और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, लेकिन इसके चलते फिलहाल कुछ समय के लिए सप्लाई प्रभावित होगी।
DJB Water Disruption List: इन इलाकों में रहेगा पानी कटौती का असर
द्वारका प्लांट से जुड़े होने के कारण दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के करीब 50 से अधिक इलाकों में हाहाकार मच सकता है। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:
प्रमुख हब: द्वारका सब-सिटी (सभी सेक्टर), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट और यशोभूमि (IICC/ICCC)।
आवासीय कॉलोनियां: महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर की सभी कॉलोनियां, विकासपुरी, राजौरी गार्डन, पश्चिम विहार, पालम, मटियाला, सागरपुर और बिंदापुर।
गांव और आसपास के क्षेत्र: नजफगढ़ टाउन, छावला, बिजवासन, गोयला डेयरी, धूलसीरस, ककरोला, नांगलोई, कापसहेड़ा, बामनोली, शाहबाद मोहम्मदपुर और नीलोठी।
अन्य प्रभावित क्षेत्र: मदनगीर, आनंद विहार, श्याम विहार, राजपुर, लक्ष्मी विहार और साध नगर पार्ट-1 व 2।
Delhi Water Tanker Number: पानी की टैंक के लिए डायल करें ये हेल्पलाइन नंबर
पानी की किल्लत को देखते हुए जल बोर्ड ने आपात स्थिति में टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है। जरूरत पड़ने पर लोग निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 011-23538495, 1916
नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 18001217744
अन्य विधानसभा आपातकाल नंबर: मेहरौली (26137216),
कालकाजी (886113726), छतरपुर (7303565635), देओली (8800249609)
Water Cut होने से पहले ही कर लें पानी स्टोर
दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे जरूरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। जल बोर्ड का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा है, लेकिन भविष्य में पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए यह काम जरूरी है।
26 फरवरी को दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की समस्या देखने को मिल सकती है, ऐसे में समय रहते तैयारी करना ही बेहतर होगा।












Click it and Unblock the Notifications