Delhi Water Alert: दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार! इन इलाकों में 48 घंटे सूखे रहेंगे नल, जारी किया अलर्ट

Delhi Water Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 9 और 10 जनवरी को शहर के कई बड़े हिस्सों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

जल बोर्ड के अनुसार, चंद्रावल वॉटर वर्क्स में 'सालाना फ्लशिंग' (सफाई) प्रोग्राम के कारण हिंदू राव जलाशय से जुड़े इलाकों में पानी नहीं आएगा। यह एक नियमित रखरखाव प्रक्रिया है ताकि पाइपलाइनों और जलाशयों की सफाई सुनिश्चित की जा सके।

delhi water alert

Delhi Water Alert: इन इलाकों में पानी का अलर्ट

अगर आप नीचे दिए गए इलाकों में रहते हैं, तो पानी का इंतजाम पहले ही कर लें क्योंकि यहाँ पानी का प्रेशर बहुत कम रहेगा या सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी:

  • प्रमुख इलाके: चांदनी चौक, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट।
  • अस्पताल: सेंट स्टीफन हॉस्पिटल, हिंदू राव हॉस्पिटल, तीरथ राम हॉस्पिटल।
  • अन्य क्षेत्र: नया बाजार, मोरी गेट, राजपुर रोड, बंगला रोड, सराय फूस, पीली कोठी और नया बांस।


Delhi Water Alert: इन कॉलोनियों में भी रहेगी किल्लत

सफाई के अलावा, नई 900 mm की पाइपलाइन जोड़ने के काम (Interconnection work) की वजह से भी कई जगह सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित इलाके हैं:

  • राजौरी गार्डन, मानसरोवर गार्डन, कीर्ति नगर।
  • नारायणा गांव, नारायणा विहार, इंद्रपुरी, टोडापुर गांव।
  • तिलक नगर, ख्याला, विष्णु गार्डन, रवि नगर और चांद नगर।


Delhi Water Alert: प्रदूषित पानी पर सख्ती: इंदौर की घटना के बाद दिल्ली अलर्ट

हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार बेहद अलर्ट है। ऐसी किसी भी त्रासदी को रोकने के लिए सरकार ने जल बोर्ड को पाइपलाइनों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को सीवर लाइनों के पास मौजूद पानी की पाइपलाइनों में लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा गया है ताकि गंदा पानी सप्लाई में न मिल सके।

दिल्ली में 60% लोगों को नहीं मिल रहे बिल

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लगभग 60% उपभोक्ताओं को फिजिकल वाटर बिल मिल ही नहीं रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि, 'मौजूदा सिस्टम पुराना और अप्रभावी हो चुका है। कई घरों को सालों तक बिल नहीं मिलता और फिर अचानक लाखों का बकाया बिल थमा दिया जाता है।' सरकार अब पूरे बिलिंग सॉफ्टवेयर को बदलने की योजना बना रही है ताकि पारदर्शिता आए। वर्तमान में दिल्ली में लगभग 29 लाख रजिस्टर्ड कनेक्शन हैं, जो कुल घरों की तुलना में काफी कम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+