BREAKING: दिल्ली में इंडिया गेट के पास भारी जाम, एक लाख से ज्यादा लोग फंसे
नई दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट के पास लंबे जाम से यातायात पूरी तरह से ठप है। इंडिया गेट के पास के रास्तों पर लंबा जाम है और यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। इस जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गई हैं, तमाम कोशिशों के बावजूद ताजा जानकारी मिलने तक इनको निकला नहीं जा सका है। इंडिया गेट के आसपास जाम सोमवार दोपहर में शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता चला गया।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से इंडिया गेट इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इंडिया गेट के आसपास करीब एक लाख लोग जमा हो गए हैं जिसकी वजह से इलाके में लंबा जाम लगा है एतिहातन इंडिया गेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
बड़ी संख्या में लोग नए साल के मौके पर जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए निकले हुए हैं। इंडिया गेट के आसपास पार्किंग खाली नहीं हैं। यहां पर लोग जश्न के लिए जुटे हैं लेकिन अब वो पार्क तक ही नहीं पहुंच पा रहे हैं। इतना ही नहीं मंडी हाउस, कनॉट प्लेस आईटीओ के आसपास भारी जाम देखने को मिल रहा है।
नए साल साल के जश्न में जमकर दिल्ली में लोगों ने शराब पीकर चलाई गाड़ी