पत्नी की हत्या के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय का असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, दो करीबी भी थे शामिल
नई दिल्ली, 10 नवंबर: दिल्ली विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को दिल्ली के पश्चिमी संत नगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। उन पर पत्नी की हत्या की आपराधिक साजिश का आरोप लगा है। उनके अलावा मामले में दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह को माना जा रहा है।

मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पिंकी (31) के रूप में हुई है। सोमवार को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सड़क के किनारे घबराकर बैठा था। जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा, तो उसने कबूल किया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी। वो उसकी भाभी की तरह थी। बाद में पुलिस की टीम संत नगर स्थित घर पहुंची और शव को बरामद किया।
राकेश से आगे की पूछताछ के बाद पुलिस ने पीड़िता के पति और उसके भतीजे को भी गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान एड-हॉक असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार और गोविंदा के रूप में हुई। जांच में पता चला कि पिंकी की शादी फरवरी 2021 में ही हुई थी। वीरेंद्र ज्यादातर वक्त पिंकी से नाराज रहता था, क्योंकि वो छोटी-छोटी बातों पर लड़ती थी।
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़ाई से तंग आकर ही असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। बाद में इसमें उसने राकेश और गोविंद को शामिल किया। राकेश ने पूछताछ में बताया कि उसके बेरोजगार होने के कारण कुमार ने उसे अपनी कार उधार दी थी ताकि वो अपना जीवन यापन कर सकें। इसी वजह से उसने उनके कहने पर पिंकी की हत्या की।












Click it and Unblock the Notifications