Delhi Traffic Advisory: 'AI समिट' के आखिरी दिन बंद रहेंगे ये रास्ते, बाहर जाने से पहले देखें लें अल्टरनेट रुट
Delhi Traffic Advisory 20 Feb 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के चलते आज यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को समिट के 5वें और समापन चरण में भीड़ की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
अगर आप आज दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो इन रूटों और समय का विशेष ध्यान रखें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (DTP) के अनुसार, आज सुबह और शाम के समय कई प्रमुख सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या नियंत्रित रह सकती है।

यह व्यवस्था भारत मंडपम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और लुटियंस दिल्ली के होटलों के बीच होने वाली वीवीआईपी आवाजाही को देखते हुए लागू की गई है।
AI Impact Summit Traffic Routes: इन दो समय में रहें सावधान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य अहम स्थानों पर VVIP मूवमेंट को देखते हुए 20 फरवरी 2026 को सुबह 8 से 10 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक इंतजाम लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले योजना बनाकर निकलें, प्रभावित मार्गों से बचें और मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
सुबह: 08:00 AM से 10:00 AM तक
शाम: 05:00 PM से 09:00 PM तक
ट्रैफिक से प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्ग
इन सड़कों पर भारी जाम या ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी संभावना है:
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट और तीन मूर्ति मार्ग।
अकबर रोड, जनपथ, विंसर प्लेस और तीस जनवरी मार्ग।
पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग।
मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर से डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक तक)।
भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू और सत्य मार्ग।
डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड।
Alternative Routes: जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें चुनाव
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित सड़कों के बजाय इन रास्तों का चुनाव करें:
उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर: रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट और आईएसबीटी कश्मीरी गेट वाला रास्ता खुला रहेगा।
अन्य विकल्प: पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुला रोड और सफदरजंग रोड।
रेलवे/एयरपोर्ट: यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें और दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें, जो पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
AI Impact Summit Day 5 : समिट के 5वें दिन क्या है खास?
आज समिट का पांचवां दिन तकनीकी और कूटनीतिक दृष्टिकोण से बेहद खास है:
संयुक्त घोषणापत्र (Joint Declaration): आज कई देशों के नेता और मंत्री AI के सुरक्षित उपयोग और वैश्विक शासन पर एक 'साझा विजन' जारी करेंगे।
दिग्गज वक्ता: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और पेटीएम के विजय शेखर शर्मा जैसे बड़े नाम आज सत्रों को संबोधित कर सकते हैं।
200 अरब डॉलर का निवेश: भारत इस समिट के जरिए अगले दो वर्षों में AI क्षेत्र में 200 बिलियन डॉलर से अधिक के निवेश की उम्मीद कर रहा है।
आम जनता के लिए निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और मौके पर तैनात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या लाइव अपडेट के लिए पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल (@dtptraffic) या हेल्पलाइन नंबर 1095 पर संपर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications