Delhi Traffic Advisory: AI समिट को लेकर राजधानी में रूट डायवर्जन लागू,बाहर जानें से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते
Delhi Traffic Advisory AI Summit: अगर आप सोमवार से यानी 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो अपनी यात्रा के लिए एक्स्ट्रा समय लेकर चलें क्योंकि राजधानी इस हफ्ते एक बड़े 'ट्रैफिक इम्तिहान' से गुजरने वाली है।।
एक तरफ AI Summit 2026 की वजह से विदेशी मेहमानों और VIP काफिलों का जमावड़ा है, तो दूसरी तरफ शादियों का सीजन और 17 फरवरी से शुरू हो रही CBSE बोर्ड परीक्षाएं। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की वजह से दिल्ली पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक पाबंदियां लागू कर दी हैं।

विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए लुटियंस दिल्ली के बड़े हिस्से को 'रेगुलेटेड ज़ोन' में बदल दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसे देखकर साफ है कि मध्य और दक्षिण दिल्ली में सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। यहा ट्रैफिक संकट और रूट डायवर्जन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है...
AI Summit को लेकर इन रास्तों पर रहेगा सबसे ज्यादा पहरा
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रगति मैदान की ओर जाने वाली सभी मुख्य सड़कों पर VIP मूवमेंट के दौरान आम गाड़ियों की एंट्री बंद या सीमित रहेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्ग हैं:
मथुरा रोड, अकबर रोड, जनपथ और सफदरजंग रोड।
अशोक रोड, शेरशाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग और पुराना किला रोड।
शांति पथ, सरदार पटेल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस से धौला कुआं)।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम के आसपास और उन 10 होटलों के इलाकों में विशेष प्रतिबंध लागू होंगे, जहां विदेशी मेहमान ठहरेंगे। इनमें 8 होटल नई दिल्ली और 2 होटल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में हैं।
प्रभावित होने वाली प्रमुख सड़कें में मथुरा रोड, सुभाष चंद्र बोस मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, डॉक्टर जाकिर हुसैन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, कौटिल्य मार्ग, पुराना किला रोड, शेरशाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, संसद मार्ग, अरबिंदो मार्ग, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा भैरों मार्ग, मथुरा रोड के कुछ हिस्से और दिनेश नंदिनी डालमिया चौक के आसपास सामान्य वाहनों की एंट्री VIP मूवमेंट के दौरान प्रतिबंधित रहेगी।
Bharat Mandapam VIP Movement के दौरान 30 मिनट तक ट्रैफिक प्रभावित
ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोई भी सड़क पूरी तरह बंद नहीं की जाएगी, लेकिन VIP काफिलों के आने-जाने के दौरान लगभग 30 मिनट तक ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। वाहनों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, एम्बुलेंस और आपात सेवाओं को बिना किसी रुकावट के रास्ता दिया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैफिक विभाग ने समिट के लिए 15 DCP और करीब 4,200 कर्मियों को सड़क पर उतारा गया है ताकि शहर को पूरी तरह जाम होने से बचाया जा सके। सम्मेलन के दौरान 4,200 ट्रैफिक जवान, 15 DCP मैदान में रहेंगे। दिल्ली को 10 जोन में विभाजित किया गया है। इसके अलावा, अन्य यूनिट्स से 8 अतिरिक्त DCP भी तैनात किए गए हैं।
Delhi Board Exam Traffic Plan: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 'स्पेशल नोडल ऑफिसर'
17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। VIP कॉरिडोर के आसपास स्थित 10 स्कूलों (जैसे तिलक मार्ग स्थित अटल आदर्श विद्यालय और मालचा मार्ग स्कूल) को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है। हर स्कूल के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। अभिभावकों और छात्रों से कहा गया है कि वे ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और एग्जाम सेंटर के लिए कम से कम 1 घंटा पहले निकलें।
Airport Alternate Routes Delhi: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले क्या करें?
पुलिस ने यात्रियों के लिए विशेष रूट मैप जारी किया है:
गुरुग्राम से एयरपोर्ट: NH-48 के बजाय राव गजराज सिंह मार्ग और पुराने दिल्ली-गुरुग्राम रोड का उपयोग करें।
द्वारका से एयरपोर्ट: सेक्टर-22 रोड और नए UER-II टनल का रास्ता लें।
न्यू दिल्ली/साउथ दिल्ली से: एम्स चौक-रिंग रोड-मोती बाग-Sanjay T-Point वाला रास्ता अपनाएं।
मेट्रो का इस्तेमाल: पुलिस ने सलाह दी है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 'मेट्रो' ही सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
आम जनता के लिए जरूरी टिप्स
शादियों का सीजन: शाम के समय छतरपुर, मेहरौली और जीटी करनाल रोड पर भारी जाम की संभावना है, क्योंकि समिट के साथ शादियों का ट्रैफिक भी जुड़ेगा।
बस और ऑटो: रेगुलेटेड रास्तों पर ऑटो और टैक्सी की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
मैप चेक करें: गूगल मैप्स और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर (X) हैंडल को फॉलो करते रहें।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें
सड़क किनारे पार्किंग से बचें
यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications