Delhi Traffic Advisory: अगले 6 दिनों के लिए बंद हुआ बेनिटो जुआरेज अंडरपास, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

मरम्मत कार्य के लिए Benito Juarez Underpass को अगले 27 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। अंडरपास के बंद होने से दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Benito Juarez Underpass

Delhi Traffic Advisory: अगर आप भी दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर करने के लिए बेनिटो जुआरेज अंडरपास (Benito Juarez Underpass) का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके ले बेहद खास है। क्योंकि, बेनिटो जुआरेज अंडरपास मरम्मत कार्य के लिए अगले 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस (delhi police) ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी करते हुए बताया कि बेनिटो जुआरेज अंडरपास 27 अप्रैल तक बंद रहेगा। अंडरपास के बंद होने और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक बढ़ने से दिल्ली से गुरुग्राम जाने और आने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

ऐसे में लोगों को जाम से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी (delhi traffic police advisory) जारी की है। साथ ही, वाहन चालकों को कई औऱ रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि, लोक निर्माण विभाग 27 अप्रैल तक बेनिटो जुआरेज अंडरपास की मरम्मत का काम करेगा।

इस अवधि के दौरान अंडरपास सभी प्रकार के यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। यात्रियों को किसी तरह की कोई दिल्ली ना हो इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बेनिटो जुआरेज़ मार्ग अंडरपास की ओर आने वाले ट्रैफ़िक को स्लिप रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।

वहीं, जो लोग हवाई अड्डे/आईएसबीटी/रेलवे स्टेशनों की ओर जा रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय के साथ अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्ग का चयन करें।

Recommended Video

      Delhi Traffic Advisory: RepublicDay के मौके पर कौन से रास्ते रहेंगे बंद, जानिए Route |वनइंडिया हिंदी

      ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम, द्वारका से और से आने वाले और चाणक्य पुरी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बाहरी रिंग रोड का उपयोग करने वाले यात्रियों को राव तुला राम मार्ग, मोती बाग, शांति पथ का उपयोग करने की सलाह दी है।

      चाणक्य पुरी की ओर से आने वाले और गुरुग्राम, द्वारका की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शांति पथ, मोती बाग, राव तुला मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+