Delhi Traffic advisory: दिल्ली में भारी बारिश के बीच ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए किस रूट से जाए
Delhi Traffic advisory: दिल्ली में भारी बारिश के बीच ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए किस रूट से जाए
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: दिल्ली में हो रही बारिश को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार 9 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने महर्षि वाल्मीकि जयंती और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के संबंध में भी ट्रैफिक एडवाइजरी दी है। महर्षि वाल्मीकि के भक्त बड़ी संख्या में वाल्मीकि मंदिरों में जाते हैं, जिसकी वजह से भारी भीड़ होती है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में कहा, ''पिछले 12 घंटों में लगातार दिल्ली में हो रही बारिश के कारण, कुछ सड़कें जलजमाव और गड्ढों से प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और अपनी सुविधा के लिए इन रूट्स से बचें।''
Recommended Video

इन रूट पर आज जाने से बचें
-दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, चार सर्किलों- तिलक मार्ग, दिल्ली कैंट, लाजपत नगर, पहाड़गंज में पिछले 12 घंटों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो रहा है। इसलिए अगर आपको इन रूट्स पर जाना है तो इन रास्तों से बचें।
-रविवार को दोपहर 2 बजे से महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति, दिल्ली प्रदेश लाल किले से गौरी शंकर मंदिर-शीशगंज गुरुद्वारा-चांदनी चौक-टाउन हॉल-नई सड़क-बादाशाबुल्ला चौक-चावड़ी बाजार-हौज काजी-अजमेरी होते हुए शोभा यात्रा निकालने वाली है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बाल्मीकि चौधरी सरपंच समिति (पंजीकृत) दिल्ली प्रदेश भी लाल किले से शोभा यात्रा करेगी।

वाल्मीकि जयंती के जुलूस के दौरान इन सड़कों पर ना जाएं
नेताजी सुभाष मार्ग, चावड़ी बाजार रोड,अजमेरी गेट रोड,देश बंधु गुप्ता रोड,चित्रा गुप्ता रोड,पंचकुइयां मार्गो पर ना जाएं। अगर जाना भी हो तो शाम को निकले।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूसों के दौरान इन सड़कों पर जाएं
बारा हिंदू राव मार्ग,महाराजा अग्रसेन मार्ग,कुतुब रोड,हरे राम मार्ग,स्वामी विवेक नंद मार्ग,कटरा बरयान रोड,लाल कुआं बाजार रोड,हमदर्द रोड, चावड़ी बाजार रोड और आसपास की सड़कें और स्ट्रेच जहां उक्त जुलूस निकाला जाएगा, इन रूट्स पर जाने से बचें।

दिल्ली में आज भी होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को भी दिल्ली में भीषण से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, दिल्ली के सभी 12 स्टेशनों पर आज बारिश हुई। रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आद दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है, आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद दिल्ली में मौसम साफ रहेगा।''












Click it and Unblock the Notifications