दिल्ली: कोरोना को रोकने के लिए CAIT ने की 10 दिन के लॉकडाउन की मांग, दिया ये सुझाव

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: घरेलू व्यापारियों का संगठन सीएआईटी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को समय पर ई-पास मिलना चाहिए और सरकार को सीमाओं पर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए। ने गुरुवार को दिल्ली सरकार से कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कम से कम 10 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की बात कही है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने इसके साथ ही लोगों के लिए आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने की भी बात कही। दरअसल, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कड़ी पाबंदियों के बीच वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

Recommended Video

      Delhi Weekend Curfew Guidelines: Weekend Curfew में क्या खुलेगा रहेगा और क्‍या बंद? | वनइंडिया हिंदी
      delhi Trader CAIT

      इसके अलावा सीएआईटी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को समय पर ई-पास मिलना चाहिए और सरकार को सीमाओं पर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए। संगठन के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि तेजी से फैल रहे कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कम से कम 10 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन का कदम उठाना जरूरू हो गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों पर दिल्ली सरकार का निर्णय एक सही कदम है, लेकिन जिस तरह से मामले बहुत तेज गति से बढ़ रहे है, उस स्थिति में अपर्याप्त महसूस हो रहे हैं।

      उन्होंने कहा चेन को तोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए दिल्ली में कम से कम 10 दिनों के लिए पूर्ण ताला लगाना बहुत जरूरी है। दिल्ली के व्यापारी सरकार के साथ खड़े हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखेंगे। वहीं सीएआईटी जल्द ही दिल्ली के विभिन्न व्यापार संगठनों की बैठक बुलाएगा और संभावित तालाबंदी से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत विचार करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो व्‍यापारी अपनी दुकानों को खुद बंद करने का फैसला लेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+