Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Tourism: अब बदलेगी पुरानी दिल्ली की तस्वीर! वॉल्ड सिटी बनेगी इंटरनेशनल टूरिज्म हब, CM रेखा का बड़ा फैसला

Delhi Tourism News: दिल्ली सरकार ने राजधानी के दिल कहे जाने वाले वॉल्ड सिटी यानी पुरानी दिल्ली के कायाकल्प का बड़ा प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि उनकी सरकार पुरानी दिल्ली के समग्र पुनर्विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉरपोरेशन (SRDC) की कमान संभालते हुए कहा कि ऐतिहासिक विरासत को संजोते हुए आधुनिक सुविधाएं देना सरकार की मुख्य प्रतिबद्धता है।

Delhi tourism Walled City redevelopment cm rekha gupta plan Delhi news in Hindi

तारों का जाल होगा खत्म, गलियां दिखेंगी खुली-खुली

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहजहानाबाद सिर्फ एक इलाका नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक आत्मा है। पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में फैले ओवरहेड बिजली के तारों को अब ज़मीन के नीचे डाला जाएगा। इससे न सिर्फ हादसों का खतरा कम होगा, बल्कि इलाके की खूबसूरती भी निखरेगी। सरकार का मानना है कि यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

ट्रैफिक जाम से राहत और मल्टी-लेवल पार्किंग का प्लान

पुरानी दिल्ली के बाजारों में ट्रैफिक जाम हमेशा से बड़ी समस्या रहा है। इसे देखते हुए सरकार एक व्यापक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करेगी। साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को राहत मिल सके।

हवेलियों से कूचों तक, विरासत के साथ संतुलित विकास

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पुरानी दिल्ली एक जीवंत रिहायशी क्षेत्र है, जहां सदियों पुरानी हवेलियां, कत्रा और कूचे आज भी इतिहास की कहानी कहते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रफ्तार के साथ इस विरासत की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के साथ-साथ गलियों और बाजारों का आधारभूत ढांचा भी मजबूत किया जाएगा।

पुराने प्रोजेक्ट्स की होगी नई समीक्षा

सरकार पहले से चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की दोबारा समीक्षा करेगी। चांदनी चौक के मुख्य मार्ग के पुनर्विकास के बाद अब जामा मस्जिद क्षेत्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग और दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट्स का अध्ययन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सड़कों के निर्माण, मरम्मत और सुधार के काम बिना रुकावट पूरे किए जाएंगे।

SRDC की भूमिका होगी अहम

गौरतलब है कि शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉरपोरेशन का गठन 1 मई 2008 को किया गया था। इसका उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर पुरानी दिल्ली में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना है। अब सरकार इस मंच के जरिए वॉल्ड सिटी को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+