Delhi Today: दिल्ली सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी, न्याय प्रणाली के लिए कितने करोड़ का बजट? जानिए सब अपडेट
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में गर्मी के बढ़ते सितम को देखते हुए दिल्ली सरकार ने क्या एडवाइजरी जारी की है? दिल्ली की न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कितने करोड़ का बजट तय किया है? आइए जानते हैं सब अपडेट...
सीएम रेखा गुप्ता बीते मंगलवार(8 अप्रैल) को दिल्ली बार काउंसिल के अधिवक्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली बार काउंसिल के अधिवक्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर गर्व और प्रेरणा की अनुभूति हुई। न्याय व्यवस्था किसी भी सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होती है - और अधिवक्ताओं की न्यायप्रियता, ज्ञान, संघर्ष और ईमानदारी उस व्यवस्था की आत्मा।

उन्होंने कहा ये नई पीढ़ी देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रही है। आज भी हमारे देश में हजारों कानून ऐसे हैं जिनका कोई उपयोग नहीं है। नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद ऐसे कितने कानूनो को खत्म कर दिया गया। पिछली सरकारों ने कभी इसके लिए नहीं सोचा।
सरकार ने ₹4200 करोड़ का बजट तय किया है: CM रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार ने ₹4200 करोड़ का बजट तय किया है। ₹200 करोड़ कोर्टरूम और हाइब्रिड सिस्टम के लिए, ₹490 करोड़ शास्त्री पार्क, कड़कड़डूमा व रोहिणी कोर्ट विस्तार के लिए और ₹927 करोड़ न्याय प्रणाली को तकनीक से सशक्त करने के लिए आवंटित किए गए हैं।
दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में हाई तापमान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। अप्रैल के शुरूआत में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अभी से ही लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
दिल्ली सरकार बढ़ती गर्मी की स्थिति को देखते हुए नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बाहर काम करने वालों और पहले से बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिल्ली में फिलहाल 'येलो अलर्ट' जारी है। यह बुधवार तक लागू रहेगा। 'येलो अलर्ट' का मतलब है ''सावधान रहें'' और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश-
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें: यह समय सबसे अधिक गर्म होता है, इसलिए इस अवधि में घर के अंदर रहना सुरक्षित है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिएँ: भले ही प्यास न लगी हो, फिर भी शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरबूज, खीरा, संतरा, नींबू और टमाटर जैसे रसीले फल और पानी वाली सब्जियाँ खाएँ
- हल्के, ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें: एसे कपड़े गर्मी से बचाव के लिए काफी उपयुक्त होते हैं। बाहर जाते समय सिर को स्कार्फ, टोपी या छाते से ढकें और आँखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस पहनें।
- यूवी (परा बैंगनी) किरणों से बचाव के लिए धूप का चश्मा पहनने की भी सलाह दी गई है।
- घर से बाहर जाते समय पानी साथ रखने और उबला हुआ या आरओ-फिल्टर किए गए पानी जैसे सुरक्षित पेयजल स्रोतों का उपयोग करना चाहिए।
इस गर्मी में अपना भी ख्याल रखें और आसपास के लोगों का भी ख्याल रखें। अगर आप किसी व्यक्ति में 'हीट स्ट्रेस' के लक्षण जैसे तेज बुखार, बेहोशी, सूखी और लाल त्वचा, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण पाएं तो उन्हें तुरंत उपचार करवाने के लिए सलाह दें।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications