Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, अकाली दल ने लगाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली, 25 अगस्त: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) की 46 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल) डीएसजीपीसी चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। कुल 46 सीटों में से शिरोमणि अकाली दल बादल ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल के नेताओं ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को दो-तिहाई बहुमत हासिल हुआ है।

delhi sikh gurdwara management

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) चुनाव के लिए रविवार को 37.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसके बाद आज वोटों की गिनती हुई है। चुनाव में 132 निर्दलीय समेत कुल 312 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के उम्मीदवार शामिल हैं, जिसने सभी 46 वार्डों से उम्मीदवार खड़े किए हैं। मंजीत सिंह जीके के नेतृत्व वाली जागो पार्टी ने 41 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि परमजीत सिंह सरना के नेतृत्व वाला अकाली दल (दिल्ली) 45 वार्डों में चुनाव लड़ रहा है।

इस समय भी फिलहाल 46 सीटों वाली डीएसजीपीसी शिरोमणि अकाली दल ही काबिज है। साल 2017 में हुए चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने 35 वार्ड जीतकर डीएसजीएमसी पर कब्जा जमाया था। शिरोमणि अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा वर्तमान में डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हैं। बता दें कि डीएसजीएमसी एक सदस्यीय निकाय है, जिसमें से 46 दिल्ली के वार्डों से सीधे चुने जाते हैं। बाकी सदस्य सिख धर्म और समूहों की विभिन्न सीटों से नियुक्त किया जाता है। डीएसजीपीसी दिल्‍ली के रकाबगंज और बंगला साहिब गुरुद्वारे के अलावा अन्‍य कई धर्मस्‍थलों, शिक्षण संस्‍थानों, अस्‍पतालों के प्रबंधन का काम देखती करती है। चार साल में डीएसजीपीसी के चुनाव होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+