दिल्ली के सभी स्कूल खुले: सरकार ने कहा- 1 बार में 50% की अनुमति, ये गाइडलाइन फॉलो करनी होंगी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कक्षा 1 से लेकर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए। खराब वायु-गुणवत्ता और कोरोनावायरस के संक्रमण के खतरे के बीच स्कूलों के खुलने पर छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी और उनके परिजन चिंतित हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि इस बार की गाइडलाइन काफी अलग हैं और उनका पालन किया जाए तो कोई चिंता करने वाली बात नहीं होगी।
Recommended Video

इसी महीने की 16 तारीख को दिल्ली में वायु-प्रदूषण बढ़ने पर सभी स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया था। उसके कुछ दिनों बाद सभी स्कूलों को खोलने को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से आदेश जारी हुआ। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी सरकारी, प्राइवेट, सरकारी सहायता प्राप्त, तीनों निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट बोर्ड के स्कूलों के नाम सर्कुलर जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि सभी पैरंट्स, स्टूडेंट्स, टीचर्स, एसएससी मेंबर्स को यह जानकारी दी जाए कि सभी क्लासेज के लिए स्कूल सोमवार से खुलेंगे।

अब इस साल पहली बार निजी और सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं तक कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हुई है। सरकार के आदेश के बाद जिन गाइडलाइन के तहत स्कूल खोले गए हैं, उनमें कहा गया है:-
- सभी स्कूलों में सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे। जैसे फेस-मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस में रहना।
- हर स्कूल सुनिश्चित करेगा कि उसके सारे स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी हो, जो स्कूल में आएंगे। विद्यार्थी भी वैक्सीन लगवा लें। जिनको नहीं लगी, उनके लिए व्यवस्था होगी।
- डिपार्टमेंट आॅफ दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) के निर्देश के बाद 2 पाली में चलने वाले स्कूलों में पहली पाली के खत्म होने और दूसरी पाली आरंभ होने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतर होगा। ऐसा इसलिए ताकि सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन हो सके और कमरों की सफाई की जा सके।
- सभी स्कूलों को अपने बैच और पालियों में अंतराल को कायम रखना होगा। यानी टाइम का गैप बढ़ाना होगा।
- स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 50% से ज्यादा बच्चों को एक बार में नहीं बुलाएंगे।
- लड़के लड़कियां अभिभावकों की मर्जी से स्कूल आएंगे। इसके लिए किसी भी अभिभावक को अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यह बहुत जरूरी फैसला माना जा रहा है।
- जो आनलाइन पढ़ना चाहें, उनके लिए आॅनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी खुला है।












Click it and Unblock the Notifications