दिल्ली में रोड रेज, कार टकराने पर युवक को कुचलने की कोशिश
दिल्ली में रोड रेज, कार टकराने पर युवक को कुचलने की कोशिश
नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विवाह इलाके में रोड रेज का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने 19 साल के युवक को कार से कुचलने की कोशिश की। घटना गुरुवार रात की है, जब गर्वित चावला नाम का युवक देर रात एक दोस्त की पार्टी से अपनी स्विफ्ट कार से लौट रहा था। विवेकानन्द कॉलेज क्रॉसिंग के पास उसकी कार एक डस्टर कार से टकरा गई, इसपर गर्वित को पीटा गया और जब गर्वित ने इन्हें रोकने की कोशिश की और उनकी कार के सामने खड़ा हो गया। इस पर इन्होंने गर्वित पर कार चढ़ाने की कोशिश की।

आरोप है कि डस्टर कार में सवार तीनों युवकों ने स्विफ्ट सवार युवक की पहले जमकर पिटाई की और फिर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। गर्वित को काफी चोटें लगी हैं। इस दौरान आसपास के लोगों ने डस्टर कार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की और एक को पकड़ लिया गया। दो लोग भागने में कामयाब रहे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार का रहने वाला गर्वित चावला एक व्यापारी का बेटा है। गुरुवार रात उसकी डस्टर कार से उसकी कार टकरा गई तो पहले उसकी जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं डस्टर कार कई मीटर तक गर्वित को घसीट कर भी ले गई। बताया जा रहा है कि डस्टर कार में सवार लोग नशे में थे। पुलिस ने मामला में सख्त कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications