Delhi open closed: 26 जनवरी को दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद? मेट्रो,बाजार से घूमने की जगह तक हर अपडेट
Delhi Republic Day 2026 what's open and what's closed: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और राजधानी दिल्ली में इसका असर हर तरफ दिखेगा। 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड होगी, जबकि 29 जनवरी को विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह आयोजित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के कारण दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश है, ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज क्या खुला रहेगा और क्या बंद। अगर आप बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद काम की है।

🟡स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद (Schools, Colleges, Offices Closed)
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि पढ़ाई नहीं होगी, लेकिन ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ ज्यादातर प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे। बैंक और अधिकतर डाकघर भी आज काम नहीं करेंगे।
🟡ड्राई डे, शराब की दुकानें बंद (Dry Day in Delhi)
26 जनवरी नेशनल हॉलिडे होने के साथ-साथ ड्राई डे भी है। इसका मतलब साफ है कि आज दिल्ली में शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
🟡क्या-क्या खुला रहेगा (What's Open on Republic Day)
- इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। अस्पताल, क्लीनिक, फायर ब्रिगेड और राशन की दुकानें सामान्य रूप से काम करेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी उपलब्ध रहेगा।
- डीटीसी बसें, टैक्सी और कैब सेवाएं शहर में चलती रहेंगी, हालांकि कुछ इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू होंगे।
- दिल्ली के सभी बाजार भी लगभग खुले रहेंगे। हालांकि बाजारों में सिक्योरिटी रहने की वजह से कुछ दुकानें आपको बंद मिल सकती हैं।
🟡दिल्ली मेट्रो का पूरा अपडेट (Delhi Metro Timings)
26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही चलना शुरू हो जाएगी। सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, इसके बाद पूरे दिन सामान्य टाइम टेबल लागू रहेगा। मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि परेड देखने आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।
🟡 बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन (Closed Metro Stations)
सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे। सुबह 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और ITO स्टेशन के कुछ गेट बंद रहेंगे।
🟡पार्किंग और ट्रैफिक प्रतिबंध (Parking and Traffic Restrictions)
दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों की पार्किंग 26 जनवरी को पूरी तरह बंद रहेगी। कर्तव्य पथ 25 जनवरी की रात 10 बजे से परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। सुबह 7 बजे के बाद TSR और टैक्सी को नई दिल्ली इलाके में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। भारी वाहनों की एंट्री भी 25 जनवरी रात 9 बजे से परेड खत्म होने तक प्रतिबंधित रहेगी।
🟡 घूमने की जगहों पर पाबंदी (Tourist Places Closed)
लाल किला 20 से 31 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद है। राष्ट्रपति भवन भी गणतंत्र दिवस और बीटिंग द रिट्रीट समारोह के चलते 21 से 29 जनवरी तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा।
🟡 इस बार की परेड क्यों खास है? (Republic Day Parade Highlights)
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकलेंगी, जो 'स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत' थीम पर आधारित होंगी।
अगर आप आज दिल्ली में बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो इन नियमों और प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर ही सफर करें, ताकि आपका गणतंत्र दिवस सुरक्षित और यादगार बन सके।












Click it and Unblock the Notifications