दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 44 नए मरीज
नई दिल्ली, 17 नवंबर। फेस्टिव सीजन के खत्म होने के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़े थे। एक दिन का आंकड़ा 50 को पार कर गया था। हालांकि बीच-बीच में वो आंकड़ा घटता-बढ़ता रहा है, लेकिन मंगलवार के बाद बुधवार को भी कोरोना के 44 नए मामले सामने आए हैं, जो कि चिंता का विषय है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राजधानी में पिछले 24 घंटे के अंदर 44 नए मरीज मिले हैं। राहत वाली बात ये है कि एक भी मरीज की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई है।
Recommended Video

एक्टिव केस की संख्या 346
दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 14,15,087 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 55 मरीज रिकवर भी हुए हैं। राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 346 है। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट कल के मुकाबले थोड़ा सा कम हुआ है। कल दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 0.08 फीसदी था, लेकिन आज 0.07 फीसदी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 59396 टेस्ट किए गए, जिसमें से 44 पॉजिटिव निकले। कोरोना के ज्यादातर मामले अभी भी केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से सामने आ रहे हैं।
दिल्ली में डेंगू का प्रकोप भी अधिक
राजधानी दिल्ली में कोरोना के अलावा डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस साल दिल्ली में डेंगू के कुल मामले 5 हजार को पार कर गए हैं। ये आंकड़ा 2015 के बाद सबसे अधिक है। 2015 में दिल्ली के अंदर डेंगू के 2570 मामले रिपोर्ट हुए थे। दिल्ली में डेंगू के मामले 2020 में कुल 1072 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726 और 2016 में 4431 मामलों की पुष्टि हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications