दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मिले 38 मरीज, 4 की संक्रमण से हुई मौत
नई दिल्ली, अगस्त 17। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 38 नए मरीज मिले हैं, जबकि 4 मरीजों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। मंगलवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटि रेट 0.07 प्रतिशत है। दिल्ली में अब कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 25 हजार को पार कर गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,156 हो गई है। दिल्ली में अब एक्टिव केस 471 हैं।
Recommended Video

अगस्त में 20 मरीजों की हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि कल के मुकाबले दिल्ली में नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। सोमवार को कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 27 थी, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। इससे पहले रविवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 53 थी और उस दिन पॉजिटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत था और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई थी। अगस्त के महीने में दिल्ली के अंदर अभी तक 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत भी होगी कम
आपको बता दें कि दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत भी अब खत्म होती दिख रही है। दरअसल, टीके की उपलब्धता बढ़ने के कारण दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय ने पहली डोज देने का कोटा बढ़ा दिया है। इसके तहत अब सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज का टीकाकरण 70 व 30 के अनुपात में होगा। इसका मतलब है कि टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध टीके की 70 फीसदी डोज पहली खुराक लेने वालों को व 30 फीसद डोज दूसरी खुराक लेने वालों को दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications