दिल्ली में 24 घंटे में नए 33 केस मिले, लगातार 18 वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं

नई दिल्ली, 09 नवंबर: देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना को लेकर हालात में लगातार सुधार आ रहा है। पिछले 24 घंटों में दिल्‍ली में 33 नए केस दर्ज हुए जबकि लगातार 18वें दिन कोरोना संक्रमण के कारण एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि कल के मुकाबले में आज कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एक्सपर्ट कोरोना केसों में मामूली बढ़ोत्तरी के पीछे त्योहारी सीजन को मान रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से मौतों का कुल आंकड़ा 25,091 है।

Delhi reports 33 new COVID 19 cases and zero deaths in last 24 hours

दिल्ली में मंगलवार को समाप्त 24 घंटों में 33 नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है। दिल्ली में अब कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 349 है। होम आइसोलेशन में 164 मरीज हैं। कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की दर 0.024 फीसदी है। वहीं मरीजों की रिकवरी दर 98.23 फीसदी है। इसके साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों का कुल संख्या 14,40,176 हो गई है।

राजधानी दिल्ली में इन 24 घंटों में 26 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पतालों से ठीक होकर घर गए हैं। राजधानी में स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 14,14,736 हो गया है। इन 24 घंटों के दौरान 51,130 टेस्ट हुए। कोविड टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,98,14,549(RTPCR टेस्ट 37,836 एंटीजन 13,294) हो गया। दिल्ली में अब कंन्टेनमेंट जोनों की संख्या 115 है। वहीं अगर कोरोना डेथ रेट की बात करें तो ये 1.74 फीसदी है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,126 नए केस सामने आए और 332 लोगों की मौत हुई। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 377,113 हो गई है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 140,638 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11,982 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 33, 775,086 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 461,389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 59,08,440 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक लगभग 1.9 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+