दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 1118 नए मरीज, एक दिन के अंदर 82 फीसदी का आया उछाल
नई दिल्ली, जून 14। महाराष्ट्र की तरह अब देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोरोना के 1118 नए मरीज सामने आए हैं। यहा आंकड़ा सोमवार के मुकाबले 82 फीसदी बढ़ा है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 614 केस मिले थे।
Recommended Video

संक्रमण की वजह से 2 मरीजों की मौत हुई
राजधानी दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर अब 3 हजार को पार कर गई है। दिल्ली में अब 3177 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से 2 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 26,223 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 6.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 500 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19,14,530 हो गई है।
दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी तेजी से बढ़ रहे हैं केस
आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 614 नए केस सामने आए थे। साथ ही कल कोरोना से एक भी मरीज की मौत भी नहीं हुई थी। दिल्ली में सोमवार को 495 मरीज रिकवर भी हुए थे। आपको बता दें कि दिल्ली ही नहीं बल्कि देश में भी कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की बढ़ती संख्या भी इस वक्त डरा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना के केस 5,127 से 17,480 तक बढ़े हैं, जो कि 241 प्रतिशत का उछाल है।
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर देने की बात कही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि मुंबई में कोविड के बीए.4 और बीए.4 ओमाइक्रोन सब-वेरिएंट के 1 मरीज मिले हैं। BA.4 और BA.5 कोरोनवायरस के ओमाइक्रोन संस्करण के उप-संस्करण हैं, जिसने भारत में तीसरी लहर शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications