Electiom 2024: 'हम करोड़ों लखपति बनाएंगे, ठका-ठक प्रति माह 8500 रुपए अंदर', दिल्ली में राहुल गांधी का ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी नई दिल्ली में एक विशाल रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस संविधान की रक्षा करना है...अगर यह (संविधान) चला जाता है - जो बीजेपी और पीएम मोदी चाहते हैं...तो, पहला काम इस संविधान की रक्षा करना है क्योंकि यह आपका भविष्य, आपका सपना और आपके दिल की आवाज है।

राहुल ने आगे कहा कि मीडिया के साथियों आप किसानों, छोटे व्यापारियों, युवाओं, मजदूरों के मित्र नहीं हैं। आप सिर्फ अडानी-अंबानी जैसे 2-3 अरबपतियों के मित्र हैं। लेकिन मुझे विश्वास है, आप वोट INDIA गठबंधन को ही देंगे।

Rahul Gandhi

क्या वो मेरे साथ बहस करने आएंगे?
राहुल ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर भी सवाल उठाए। कहा कि उन्होंने (पीएम नरेंद्र मोदी) उन्हीं 5-10 पत्रकारों को 30-35 इंटरव्यू दिए। 2-3 बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने मुझे चिट्ठी लिखी और सार्वजनिक घोषणाएं कीं। उन्होंने नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा और कहा लोकतंत्र में बहस होनी जरूरी है, वो राहुल गांधी से बहस करें...मैं तैयार हूं, नरेंद्र मोदी जहां चाहें मुझसे बहस कर सकते हैं, क्या वो मेरे साथ बहस करने आएंगे ? नहीं, वह नहीं कर सकते...नरेंद्र मोदी बहस नहीं कर सकते।"

'नरेंद्र मोदी से कुछ भी कहलवा सकता हूं'
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि आप मुझे बताएं कि नरेंद्र मोदी जो भी कहना चाहते हैं, मैं उनसे अपने भाषणों में वही कहलवाऊंगा। मैंने उनसे कहा कि नरेंद्र मोदी, आप अडानी-अंबानी का नाम नहीं लेते हो...आपको उनका नाम लेना चाहिए । 2-3 दिन बाद नरेंद्र मोदी 'अडानी-अंबानी'का नाम जपते हैं।

'हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं'
भारत के गरीब लोगों की एक सूची तैयार की जाएगी। इनमें से प्रत्येक परिवार से एक महिला का चयन किया जाएगा। उसके खाते में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये इंडिया अलायंस जमा कराएगी। मतलब कि 8500 रुपए महीने के ठका ठक, ठका ठक, ठका ठक, ठका ठक अंदर। राहुल ने आगे कहा कि मैंने अपने भाषण में 'ठका ठक' का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। आप चाहते हैं कि वह कहे, मैं उससे यह कहलवाऊंगा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल ने घेरा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस नेताओं की भी एक सूची बनी है। दिल्ली से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राहुल ने आगे कहा कि अच्छा है, जितने चाहिए ले जाए हमें नहीं चाहिए डरपोक नेता। हमें बबरशेर चाहिए। हमारी लड़ाई है संविधान बचाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+