दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर,दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश के बाद दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। लगातार बारिश और यमुना के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। शुक्रवार को यमुना खतरे का निशान 204 मीटर रहा, लेकिन अब इसका पानी 204.1 मीटर पर पहुंच गया। वहीं हरियाणा के हथिनी कुंज बैरक से 1,15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके बाद दिल्ली में बाढ़ के हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए सभी एग्जिक्युटिव इंजीनियर्स और सेक्टर ऑफिसर्स को कंट्रोल रूम के संपर्क में रहने को कहा गया है।वहीं सरकार ने क्विक रेस्पॉन्स टीम अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

<strong>पढ़ें-बारिश में भीगते कपल की किसिंग फोटो हुई वायरल</strong>पढ़ें-बारिश में भीगते कपल की किसिंग फोटो हुई वायरल

 दिल्ली में बाढ़ के हालात, खतरे से निशान से ऊपर पहुंची यमुना

दिल्ली में बाढ़ के हालात, खतरे से निशान से ऊपर पहुंची यमुना

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंज बैरक से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना अपने खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। शनिवार को खतरा और बढ़ने की उम्मीद है। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के मुताबिकदिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर शुक्रवार देर शाम 204.10 मीटर रिकॉर्ड किया, शनिवार को इसके बढ़ने की उम्मीद है।

 बाढ़ से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने की तैयारी

बाढ़ से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने की तैयारी

बाढ़ के हालात को देखते हुए यमुना के पास निचले इलाके में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 12000 किसान यमुना के निचले इलाके में रहकर सब्जियां उगाने का काम करते हैं। बाढ़ के खरे को देखते हुए उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों और सेक्टर ऑफिसर को अलर्ट किया गया है। लोगों की मदद के लिए वाहन और तीन नौकाओं को लगाया गए हैं।

 हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 1,15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो दिल्ली में बाढ ला सकता है। वहीं मौसम केन्द्र के मुताबिक अगले 48 घंटों के दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है। बाढ़ के हालात से निपटने के लिए क्विक एक्शन टीम को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को निचले इलाके को खाली करने की कहा गया है।

Comments
English summary
Water level in Yamuna river increases following rainfall; Visuals from Yamuna Ghat. Yesterday, 1,15,000 cusec of water was released from Haryana's Hathini Kund Barrage.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X