Delhi Rain Today: बूंदाबांदी के बाद बदला दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज, चल रहीं सर्द हवाएं

Delhi Rain Today: दिल्ली एनसीआर में बूंदाबादी के बाद चल रही सर्द हवाओं से एक बार फिर ठंड लौट आई है। IMD ने 30 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi Rain Today

Delhi Rain Today: उत्तर भारत में मौसम (weather) का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर (delhi-ncr) में चल रही सर्द हवाओं से एक बार फिर ठंड लौट आई है। देश की राजधानी दिल्ली के अधिकाश हिस्सों में बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में देर रात तेज हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी हुई। हल्की बूंदाबांदी सोमवार और मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में हुई। तो वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने आज 25 जनवरी को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड कम महसूस की जा रही है, लेकिन बारिश के बाद यहां सर्दी बढ़ सकती है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो दिल्‍ली में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन बारिश की संभावना काफी कम है। हालांकि, बादल छाए रहेंगे। वहीं, 27 से 28 जनवरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। IMD के मुताबिक, 29 और 30 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक और पंजाब-हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश हल्की बारिश होने की संभावना है। ठंड के मौसम में बारिश होने की वजह से सर्दी का सितम कुछ और बढ़ सकता है। हालांकि, बारिश का दौर खत्म होते ही तापमान में वृद्धि दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में 26 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में बरसेंगे बादल, IMD का 24 घंटे का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी

    क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, '25 जनवरी की सुबह बूंदाबांदी हो सकती है। 27 जनवरी तक भारी बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+