Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 9 जून को बिजली कटौती, यहां देखें किन क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी बाधित
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधा ने शहर वासियों की मुश्किलें और बढ़ा रखी है। बिजली विभाग की ओर से पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें 9 जून को बिजली कटौती की नई जानकारी दी गई है।
बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:
मोती नगर (Naraina Phase-1)
- कार्य: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 7:30 से 11:30 तक
बादली (Sector-30)
- कार्य: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 8:00 से 10:00 तक
किराड़ी (वर्धमान एनक्लेव, मदनपुर, जैन नगर)
- कार्य: प्रोजेक्ट वर्क
- समय: सुबह 8:00 से दोपहर 3:00 तक
मॉडल टाउन (G-ब्लॉक, मॉडल टाउन क्षेत्र)
- कार्य: प्रोजेक्ट वर्क और मेंटेनेंस
- समय: सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक
केशवपुरम (न्यू शांति नगर)
- कार्य: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 10:30 से 11:30 तक
नरेला (हमीदपुर, ताजपुर)
- कार्य: प्रोजेक्ट वर्क और मेंटेनेंस
- समय: सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 तक
पीतमपुरा (विकास अपार्टमेंट)
- कार्य: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 10:30 से दोपहर 2:40 तक
मंगोलपुरी (F-4 और सेक्टर 20, पॉकेट-1)
- कार्य: मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क
- समय: 11:00 से 15:30 तक
रोहिणी (सेक्टर 3, इंद्रा कैंप और पेट्रोल पंप क्षेत्र)
- कार्य: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक
शालीमार बाग (संत नगर)
- कार्य: प्रोजेक्ट वर्क
- समय: सुबह 11:00 से 13:00 तक
Delhi Power Cut: जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें।
बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications