Delhi Power Cut: 17 जून को दिल्ली के कौन-कौन से इलाकों में होगा पावर कट?, किन-किन क्षेत्रों में रहेगा असर

Delhi Power Cut: दिल्ली में पॉवर कट ने शहर वासियों की मुश्किलें और बढ़ा रखी है। बिजली विभाग की ओर से दिल्ली पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें 17 जून को बिजली कटौती की नई जानकारी दी गई है। बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:

बादली क्षेत्र

  • समय: सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक
  • प्रभावित इलाका: प्रह्लादपुर का कुछ हिस्सा

बवाना क्षेत्र

  • समय: दोपहर 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
  • प्रभावित इलाका: महावीर विहार का एक हिस्सा

मंगोलपुरी क्षेत्र

  • समय: दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • प्रभावित इलाका: आंशिक रूप से इंदिरा झील, सेक्टर 6 वेस्ट फ्रेंड्स एन्क्लेव

नरेला क्षेत्र

  • समय: दोपहर 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
  • प्रभावित इलाका: बख्तावरपुर का हिस्सा

Delhi Power Cut: जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+