Delhi Power Cut: दिल्ली में 8 फरवरी को कई इलाकों में बिजली कटौती, BRPL ने जारी किया मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी और काम की खबर है। बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल (BRPL) ने 8 फरवरी 2026, रविवार को होने वाली मेंटेनेंस शटडाउन की सूची जारी कर दी है। इस दौरान दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कंपनी के मुताबिक यह कटौती ट्रांसफॉर्मर और फीडर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और पेड़ कटाई जैसे जरूरी तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। नीचे देखें प्रभावित एरिया की लिस्ट...

Delhi Power Cut Reason: क्यों की जा रही है बिजली कटौती?
BRPL का कहना है कि समय-समय पर मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन बेहद जरूरी होता है, ताकि भविष्य में बड़े ब्रेकडाउन से बचा जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। यह कार्य पहले से तय शेड्यूल के अनुसार किया जा रहा है।
Delhi Power Cut Schedule List: इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल
बीआरपीएल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे या 1-2 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सरिता विहार: ब्लॉक-B, मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट, बदरपुर (11:00-12:00)
नेहरू प्लेस: पूरे नेहरू प्लेस इलाके में (11:00-12:00)
अलकनंदा / ओखला फेज-1: डी-ब्लॉक (11:00-14:00)
मुण्डका: वीणा एन्क्लेव, ब्लॉक-C, मुण्डका एक्सटेंशन, मुण्डका इंडस्ट्रियल एरिया (11:00-13:00)
जनकपुरी: डिस्ट्रिक्ट सेंटर, जनकपुरी (11:00-13:00)
नजफगढ़: ब्लॉक-D, लक्ष्मी विहार कॉलोनी, नांगली साकरावती (11:00-14:00)
नांगलोई / मंगोलपुरी: उद्योग नगर, इंदर एन्क्लेव (11:00-13:00)
हौज खास: S.I.I.A नंबर-4 (11:00-12:00)
टैगोर गार्डन / ख्याला: नर्सिंग गार्डन, विष्णु गार्डन (11:00-13:00)
छतरपुर: भाटी कलां (11:00-13:00)
जनता के लिए जरूरी सलाह
बीआरपीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले निपटा लें। खासकर ऑफिस, दुकानों, उद्योगों और ऑनलाइन काम करने वाले लोग बैकअप की व्यवस्था कर लें। बुजुर्गों और मरीजों के लिए जरूरी उपकरण पहले से चार्ज रखने की सलाह दी गई है।
BSES Power Outage: बिजली सप्लाई कब होगी बहाल?
कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य तय समय के भीतर पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यदि किसी इलाके में कार्य जल्दी पूरा हो जाता है तो वहां सप्लाई समय से पहले भी शुरू हो सकती है।
BRPL ने यह भी कहा है कि उपभोक्ता किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कस्टमर केयर या आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट चेक कर सकते हैं। यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली सेवा के लिए जरूरी कदम है।












Click it and Unblock the Notifications