Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली वाले! 31 जनवरी को इन इलाकों में 'पावर कट' का अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut Today: दिल्ली के निवासियों को 31 जनवरी को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। मेंटेनेंस कार्यों के चलते न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ओखला, वसंत कुंज, और नांगलोई जैसे बड़े इलाकों में 2 से 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
बिजली कंपनियों का कहना है कि गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले 'प्रिवेंटिव मेंटेनेंस' (निवारक रखरखाव) के तहत यह कदम उठाया जा रहा है ताकि भविष्य में तकनीकी खराबी न आए।

बिजली कंपनियों के अनुसार, यह कटौती पूरी तरह पूर्व निर्धारित (Scheduled Power Cut) है, ताकि भविष्य में फॉल्ट और अचानक बिजली गुल होने की समस्या से बचा जा सके।यहां देखें पॉवर कट की पूरी लिस्ट...
Delhi Power Cut Maintenance Schedule: दोपहर से शाम तक प्रभावित रहेगा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आज दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
जनकपुरी में सबसे ज्यादा इलाके प्रभावित
पश्चिम दिल्ली का जनकपुरी इलाका आज बिजली कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला है। यहां कई अलग-अलग ब्लॉकों में अलग कारणों से बिजली बंद रहेगी।
ब्लॉक A ओखला और जनकपुरी: सुबह 11 बजे से 1 बजे तक, 11KV फीडर पर पेड़ कटाई और लाइन क्लियरेंस का काम होगा। जिससे DDU हॉस्पिटल C ब्लॉक, प्रताप नगर, माया एन्क्लेव, हरि नगर, ब्लॉक C और C-2C जनकपुरी: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस रहेगा।
- नांगल राय, ब्लॉक C-1A जनकपुरी: 11 से 13 बजे, LT सर्किट और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- पश्चिमी दिल्ली: नांगलोई, मुंडका और पीरागढ़ी में भी कटौती
- पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में भी दोपहर तक बिजली नहीं रहेगी।
मुंडका और नांगलोई: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत
- तिलंगपुर कोटला और नांगलोई: 11 से 14 बजे, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- एकता एन्क्लेव, पीरागढ़ी गांव, पश्चिम विहार, टैगोर गार्डन: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- रिशाल गार्डन, विकासपुरी: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- दक्षिण दिल्ली: सरिता विहार, वसंत कुंज और महरौली प्रभावित
- दक्षिण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में भी आज बिजली कटौती रहेगी।
सरिता विहार:
- ब्लॉक K महावीर नगर, न्यू तिलक नगर: 11 से 14 बजे, HVDS मेंटेनेंस
- महिपालपुर गांव, ब्लॉक R: 11 से 13 बजे, 11KV फीडर मेंटेनेंस
- खड्डा कॉलोनी जैतपुर: 11 से 14 बजे, HVDS/ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- लाडा सराय गांव (महरौली) और वसंत कुंज: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
बदरपुर, हौज खास और टैगोर गार्डन में भी बिजली गुल
- बदरपुर एक्सटेंशन, ताजपुर, मोहन बाबा नगर, ताजपुर पहाड़ी गांव: 11 से 13 बजे, 11KV फीडर मेंटेनेंस
- हौज खास, यूसुफ सराय: 11 से 13 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- टैगोर गार्डन और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन (जनता कॉलोनी, ब्लॉक A): 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
पालम और नजफगढ़ इलाके भी रहेंगे प्रभावित
- भीम एन्क्लेव, पालम: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- पालम गांव: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस
- नजफगढ़ और नजफगढ़ एक्सटेंशन: 11 से 14 बजे, ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
BSES Maintenance Schedule 2026: क्यों जरूरी है यह बिजली कटौती?
बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि यह कटौती नेटवर्क की मजबूती, ओवरलोड से बचाव और गर्मी के मौसम से पहले सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए जरूरी है। समय रहते ट्रांसफॉर्मर और फीडर की जांच से भविष्य में बड़े फॉल्ट और लंबे पावर कट से बचा जा सकता है।
Delhi Power Cut होने पर यात्रियों के लिए सलाह
बिजली कंपनियों ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती के समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें, विशेषकर पानी भरने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की चार्जिंग जैसे कार्य। अस्पतालों और महत्वपूर्ण संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे पावर बैकअप (जनरेटर) तैयार रखें।












Click it and Unblock the Notifications