Delhi Power Cut: दिल्ली में आज 'ब्लैकआउट'! इन पॉश इलाकों में कई घंटे रहेगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल
Delhi Power Cut Today: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है।
यह कटौती मुख्य रूप से 'प्रीवेंटिव मेंटेनेंस' और 'ट्रांसफॉर्मर सुधार' कार्यों के लिए की जा रही है, ताकि आने वाले दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सबसे ज्यादा असर जनकपुरी, विकासपुरी, वसंत कुंज और नांगलोई जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। नीचे प्रभावित इलाकों के नाम दिए गए हैं इसमें आप अपने क्षेत्र का नाम चेक कर सकते हैं...
Power Cut Today Area-Wise: दोपहर के सत्र में प्रमुख कटौती (11:00 AM से 3:00 PM)
दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक बिजली गुल रहेगी:
- न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी: ब्लॉक ए ओखला क्षेत्र में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रहेगी।
- विकासपुरी: आनंद कुंज और डी-ब्लॉक जेजे कॉलोनी में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी।
- वसंत कुंज: पॉकेट 2 सेक्टर-सी, आनंद ग्राम और रंगपुरी पहाड़ी इलाकों में सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर कटौती होगी।
- नांगलोई और मुंडका: जय विहार, नरेश पार्क, राव विहार और बाबा हरिदास नगर जैसे क्षेत्रों में 3 घंटे से लेकर 4 घंटे तक की कटौती निर्धारित है।
दक्षिण और मध्य दिल्ली का हाल
- साकेत और मालवीय नगर: मालवीय नगर के ब्लॉक एफ-2 में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- हौज खास: पीएचडी हाउस और साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 के ई-ब्लॉक में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।
- निज़ामुद्दीन और जंगपुरा: जंगपुरा एक्सटेंशन के एम-ब्लॉक में दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शॉर्ट पावर कट रहेगा।
Power Cut Reason: क्यों हो रही है कटौती?
बिजली विभाग के अनुसार, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारियों और सर्दी के मौसम में लोड प्रबंधन के लिए ट्रांसफॉर्मर की 'प्रिवेंटिव मेंटेनेंस' अनिवार्य है। इसके अलावा पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) और आरएमयू (RMU) मेंटेनेंस का काम भी साथ-साथ किया जा रहा है ताकि शॉर्ट सर्किट के खतरों को कम किया जा सके।
नागरिकों के लिए सुझाव
बिजली कटौती के कारण पानी की पंपिंग प्रभावित हो सकती है, इसलिए सुबह ही पानी का पर्याप्त स्टॉक कर लें। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए मेंटेनेंस के दौरान कीमती उपकरणों को अनप्लग कर दें। आपातकालीन स्थिति में अपने क्षेत्र के संबंधित बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications