Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Power Cut: बोर्ड एग्जाम के बीच साउथ दिल्ली के छात्रों के लिए अलर्ट, आज इन इलाकों में नहीं आएगी लाइट

Delhi Power Cut: एक तरफ छात्र बोर्ड एग्जाम की 'टेंशन' में हैं लेकिन उनकी चुनौती सिर्फ 'सिलेबस' नहीं, बल्कि 'पावर कट' भी है। BSES ने 17 फरवरी के लिए जो मेंटेनेंस शेड्यूल जारी किया है, वह ठीक उसी समय है जब छात्र आखिरी मिनट का रिवीजन कर रहे होंगे।

वसंत कुंज, मालवीय नगर और शाहीन बाग जैसे इलाकों में ट्रांसफार्मर की 'सर्विसिंग' का समय ठीक बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ टकरा रहा है।

delhi-power-cut-today-17-february

Delhi Power Cut Schedule Released: आज कहां-कहां 'अंधेरा' छाएगा?

एसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने ट्रांसफॉर्मर, एलटी सर्किट और 11 केवी फीडर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते कई डिवीज़नों में मेंटेनेंस शटडाउन की घोषणा की है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी

समय: दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र: पॉकेट-1, सेक्टर-B

साकेत और मालवीय नगर

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र:

  • नूर नगर ओखला
  • ब्लॉक-C मालवीय नगर
  • खिड़की एक्सटेंशन
  • विनोबा एन्क्लेव (CRPF कॉलोनी, झरोड़ा कलां)

नेहरू प्लेस और सरिता विहार

समय: सुबह 11 बजे से 12 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र: नेहरू प्लेस, मदनपुर खादर गांव

वसंत कुंज

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र:

  • गौतम नगर
  • पॉकेट-1 सेक्टर-B
  • घिरनी गांव

जनकपुरी

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र:

  • शिव नगर ब्लॉक-B2
  • नंगल राय पॉकेट D2A
  • माया एन्क्लेव ब्लॉक-EC
  • सुभाष नगर ब्लॉक-3 और ब्लॉक-6

महिपालपुर और रंगपुरी

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र:

  • ब्लॉक-L, ब्लॉक-E, ब्लॉक-R महिपालपुर गांव
  • रंगपुरी

शाहीन बाग और जसोला विहार

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक-A शाहीन बाग

जाफरपुर और झरोड़ा कलां

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र:
  • रावता जाफरपुर कलां गांव
  • विनोबा एन्क्लेव

Delhi Power Cut Maintenance: ये कट क्यों जरूरी है?

कल का काम मुख्य रूप से HVDS (High Voltage Distribution System) मेंटेनेंस और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से जुड़ा है। इसका मतलब है कि बिजली विभाग मंडे को ही लाइनों की कमजोरी दूर कर लेना चाहता है ताकि पूरे हफ्ते आपको बिना किसी ट्रिपिंग के सप्लाई मिल सके।

CBSE Board छात्रों के लिए 'पावर टिप्स'

महिपालपुर, साकेत और जनकपुरी जैसे इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच बिजली का लंबा कट है। अगर आपका पेपर दोपहर की शिफ्ट में है या आप कल के पेपर की तैयारी कर रहे हैं, तो सुबह 10 बजे तक अपने सभी गैजेट्स (लैपटॉप/टैबलेट) चार्ज कर लें।

लंबे शटडाउन की वजह से इन्वर्टर भी साथ छोड़ सकता है। कोशिश करें कि अपनी डेस्क को ऐसी खिड़की के पास रखें जहाँ सूरज की रोशनी अच्छी आती हो। बच्चों के एग्जाम सेंटर जाने से पहले सुनिश्चित करें कि पानी की टंकी भरी हो, क्योंकि 11 बजे के बाद मोटर चलाना मुश्किल होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+