Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR में 27 जून को इन इलाकों में रहेगा बिजली कटौती, यहां देखें पॉवर कट का पूरा शेड्यूल
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जन जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 27 जून को दिल्ली के मोती नगर में सुबह 7: 30 बजे से लेकर 11:30 तक बिजली कटौती जाएगी। वहीं दिल्ली-NCR नोएडा में बिजली विभाग द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, 27 जून 2025 को ग्रेटर नोएडा के कुछ क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक नियोजित बिजली कटौती की जाएगी।
यह कटौती मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है, ताकि आने वाले समय में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
प्रभावित क्षेत्र:
लुक्सर 6% आबादी क्षेत्र
टेकज़ोन-04 और टेकज़ोन-04 इंस्टीट्यूशनल क्षेत्र, जिनमें निम्नलिखित स्थान शामिल हैं:
- स्प्रिंग मीडोज़
- ओंकार रॉयल नेस्ट
- NX-One
- सरवोत्तम स्कूल
- रयान इंटरनेशनल स्कूल
- JM इंटरनेशनल स्कूल
- पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल
- सेंट ज़ेवियर स्कूल
- मेफेयर रेजिडेंसी
प्लॉट-42 सहित अन्य रिहायशी व संस्थागत भवन
दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications