Delhi Power Cut: दिल्लीवालों ध्यान दें! संडे को इन इलाकों में 3 घंटे नहीं रहेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल
Delhi Power Cut: 1 मार्च रविवार को अगर आप देर तक सोने, घर की सफाई करने या फिर नेटफ्लिक्स पर अपनी पसंदीदा फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो जरा रुकिए! अगर आप साकेत, जनकपुरी, ओखला या नेहरू प्लेस में रहते हैं, तो आपकी दोपहर की प्लानिंग फेल हो सकती है।
BSES ने 1 मार्च के लिए बिजली कटौती का बड़ा 'संडे स्पेशल' चार्ट जारी कर दिया है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के नाम पर कल कई इलाकों की बत्ती गुल रहने वाली है।

Delhi Power Cut Schdule List: राजधानी के किन इलाकों में कब लगेगी 'ब्रेक'?
BRPL के अनुसार, यह शटडाउन सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
1. साकेत और सैनिक फार्म का 'ब्लैकआउट' (11:00 AM - 02:00 PM)
साकेत वालों के लिए कल का संडे थोड़ा भारी है। सैनिक फार्म, साकेत ब्लॉक-E, G और H के साथ-साथ नेब सराय में दोपहर 2 बजे तक पंखे-एसी बंद रह सकते हैं। अगर आप दोपहर के लंच की तैयारी कर रहे हैं, तो मसाला पीसने का काम 11 बजे से पहले ही निपटा लें!
2. ओखला और नेहरू प्लेस: काम-काज पर ब्रेक (11:00 AM - 02:00 PM)
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल हब ओखला फेज-1, फेज-3 और नेहरू प्लेस के मार्केट एरिया में भी 3 घंटे का कट रहेगा। दुकानदार भाई और फैक्ट्रियों वाले ध्यान दें, जनरेटर में तेल भरवा कर रखें या फिर काम को थोड़ा आगे-पीछे कर लें।
3. जनकपुरी और मुंडका
जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में दोपहर 2 बजे तक और मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर 12:30 बजे तक बिजली रानी नदारद रहेंगी। मुंडका में तो बिजली के तारों में फंसने वाली पेड़ों की टहनियों का 'मुंडन' (Tree Trimming) किया जाएगा, ताकि बारिश में फॉल्ट न हो।
4. छतरपुर और अलकनंदा: छोटा लेकिन जरूरी कट
डेरा गांव (छतरपुर) और अलकनंदा के कुछ ब्लॉक्स में 12:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
Power Cut होने पार आप के काम की बात
पानी का इंतजाम: संडे है, कपड़े धोने होंगे! मोटर चलाकर पानी सुबह 11 बजे से पहले ही भर लें, वरना बिना बिजली के टंकी खाली रह जाएगी।
मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग: अगर दोपहर में फिल्म देखने का मूड है, तो सारे गैजेट्स सुबह ही फुल चार्ज कर लें।
इन्वर्टर चेक: एक बार अपने इन्वर्टर का पानी और बैटरी चेक कर लें, क्योंकि कल 3 घंटे का 'अग्निपरीक्षा' वाला समय है।
BSES का कहना है कि यह 'प्री-समर मेंटेनेंस' है। मतलब, मार्च की गर्मी और जून की लू आने से पहले ट्रांसफार्मर को 'बूस्ट' किया जा रहा है ताकि बाद में अचानक धमाका न हो और आपको घंटों अंधेरे में न बैठना पड़े। भले ही रविवार की दोपहर थोड़ी पसीने वाली हो सकती है, लेकिन गर्मी के पीक सीजन में बिना रुकावट बिजली पाने के लिए यह 3 घंटे का 'त्याग' जरूरी है। तो बस, कल 11 बजने का इंतजार न करें, अपने जरूरी काम अभी निपटा लें।












Click it and Unblock the Notifications