Delhi Power Cut: दिल्ली में 17 सितंबर को कई इलाकों में शेड्यूल्ड पावर कट, डिस्कॉम ने जारी की पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं को आज यानी 17 सितंबर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में ट्रांसफॉर्मर और फीडर की मरम्मत, ट्री ट्रिमिंग और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।
अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इन इलाकों में पॉवर कट रहेगा। यहां नीचे दी गई जानकारी में आप अपने क्षेत्र, कॉलोनी का नाम देख सकते हैं...

Delhi Power Cut: किन-किन इलाकों में और कब होगी बिजली कटौती?
आर के पुरम
- दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण सुब्रोतो पार्क इलाके में बिजली बाधित रहेगी।
वसंत कुंज
- सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक 11 केवी फीडर ट्री ट्रिमिंग की वजह से मसूदपुर गांव, सेक्टर बी प्रभावित रहेगा।
- इसी समय पर ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण रूपम वाला कुँवा महरौली में सप्लाई बंद रहेगी।
- सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक ट्री ट्रिमिंग कार्यों के चलते रंगपुरी के अवेन्यू बोगनविलिया, वेस्ट एंड ग्रीन्स, हरिजन बस्ती राजोकरी और अवेन्यू झाकरांडा इलाके में बिजली नहीं रहेगी।
- सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य की वजह से रंगपुरी पहाड़ी में सप्लाई बाधित रहेगी।
- सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक फीडर मेंटेनेंस के चलते आनंद ग्राम, घाटी घिटोरनी प्रभावित रहेगा।
- सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण नायक पुरा, बिजवासन में बिजली कटौती होगी।
पालम
- सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य के चलते ब्लॉक H, रघु नगर डाबड़ी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
- सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य की वजह से ब्लॉक C, ओखला विहार, जामिया नगर और ओखला क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
- सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से बुद्ध विहार कॉलोनी, ताजपुर पहाड़ी गांव और बदरपुर इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
- सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक HVDS मेंटेनेंस के चलते अली एक्सटेंशन प्रभावित रहेगा।
- सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से पॉकेट E, सरीता विहार क्षेत्र में बिजली बाधित होगी।
मुंडका
- सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक 11KV फीडर ट्री ट्रिमिंग की वजह से नेताजी सुभाष विहार, हीरन कुंडना, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और नीलवाल गांव में बिजली नहीं रहेगी।
हौज खास
- सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य से ब्लॉक B-4, सफदरजंग एन्क्लेव प्रभावित होगा।
- इसी समय पर LT सर्किट मेंटेनेंस के चलते एशियन गेम्स विलेज कॉम्प्लेक्स और सिरी फोर्ट में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
- सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक 11KV फीडर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से बायोटेक फीडर-1 प्रभावित रहेगा।
- सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य के चलते अनूप नगर, आदर्श नगर और बिंदापुर इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
- इसी समय पर ब्लॉक E, सीतापुरी पार्ट-2 में भी बिजली कटौती होगी।
विकासपुरी
- सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से विकास एन्क्लेव, B-ब्लॉक विकास नगर एक्सटेंशन और ब्लॉक A-1, उत्तम नगर इलाके प्रभावित रहेंगे।
डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस शेड्यूल्ड कटौती के दौरान वैकल्पिक इंतज़ाम करें। कंपनी ने कहा है कि सभी कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति देने के लिए किए जा रहे हैं।
Delhi Power Cut: शिकायत कहां करें?
अगर किसी क्षेत्र में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो उपभोक्ता सीधे बीआरपीएल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, उपभोक्ता अपनी शिकायतें बीआरपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी दर्ज करा सकते हैं।
कुल मिलाकर, दिल्ली के कई हिस्सों में आज 2 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें और पावर कट के समय जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक उपाय रखें।












Click it and Unblock the Notifications