Delhi Power Cut: दिल्ली के इन क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती, जानिए कब और कहां होगा असर, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्ली में आज 20 मई 2025 को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस और नई लाइन बिछाने के कारण कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है।
दिल्ली के निवासियों को इन क्षेत्रों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। BSES की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है। इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
इसके अतिरिक्त, ट्रांसफार्मर, HVDS मेंटेनेंस, LT सर्किट अपग्रेडेशन और फीडर कार्यों के कारण भी बिजली कटौती की जा रही है। बिजली विभाग ने पालम और उत्तम नगर क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली कटौती की जानकारी दी है। नीचे प्रमुख क्षेत्रों, समय और कारणों की सूची दी गई है:
पालम क्षेत्र में एक घंटे की कटौती:
- पालम इलाके के मंगलापुरी नंबर-2 से रांपल चौक तक के क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- विभाग के अनुसार, यहां आरएमयू (Ring Main Unit) के रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है।
उत्तम नगर में तीन घंटे की कटौती:
- वहीं, उत्तम नगर के ब्लॉक-सी, उत्तम विहार, बिंदापुर क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
- यहां ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा, जिससे अस्थायी रूप से बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications