Delhi Power Cut: 15 अप्रैल को ओखला-वसंत विहार समेत कई इलाकों में पॉवर कट, BSES लिस्ट में चेक करें अपना एरिया
Delhi Power Cut: गर्मी की दस्तक के साथ ही राजधानी दिल्ली में बिजली के रख-रखाव (Maintenance) का काम तेज हो गया है। अगर आप दिल्ली के नांगलोई, ओखला, पालम या वसंत कुंज जैसे इलाकों में रहते हैं, तो 15 अप्रैल 2026 बुधवार का दिन आपके लिए थोड़ा भारी पड़ सकता है।
BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने कल के लिए मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत और ग्रिड की सफाई के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। आइए जानते हैं कि कल आपके इलाके में लाइट कब जाएगी।

BRPL Maintenance Schedule 15 April: प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती का समय
बिजली विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, कटौती का समय और कारण इस प्रकार हैं:
1. नांगलोई और मुंडका (पश्चिमी दिल्ली)
- नांगलोई (वंदना विहार ब्लॉक H): शाम 03:56 से 06:56 तक (3 घंटे)।
- नांगलोई (लक्ष्मी पार्क): सुबह 11:04 से दोपहर 12:04 तक।
- नांगली विहार: सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 तक।
- रणहौला और रिशाल गार्डन: सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 तक।
- मुंडका एक्सटेंशन: सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 तक।
2. ओखला और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (दक्षिण दिल्ली)
- गफ्फार मंजिल और नूर नगर: दोपहर 12:00 से 01:00 बजे तक।
- बटला हाउस (ओखला): सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक।
3. पॉश इलाके: वसंत विहार और आरके पुरम
- वसंत विहार (ब्लॉक D): सुबह 11:00 से दोपहर 03:00 बजे तक (4 घंटे)।
- वसंत कुंज (घिटोरनी): सुबह 11:04 से दोपहर 12:04 तक।
- हौज खास (कटवारिया सराय): सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक।
4. पालम, नजफगढ़ और मोहन गार्डन
- पालम (साध नगर II): दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक।
- नजफगढ़ (पोचनपुर): सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक।
- मोहन गार्डन (ब्लॉक S, R, R-1): सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक।
5. निजामुद्दीन
- सनलाइट कॉलोनी (फेज 1): सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक।
Delhi में क्यों काटी जा रही है बिजली?
बीएसईएस अधिकारियों के मुताबिक, गर्मियों में लोड बढ़ने से पहले बिजली के उपकरणों की जांच (Preventive Maintenance) बेहद जरूरी है। बुधवार होने वाली इस कटौती के मुख्य कारण ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग, 11KV फीडर की मरम्मत और RMU में गैस प्रेशर चेक करना है। विभाग का कहना है कि यह कटौती इसलिए की जा रही है ताकि भविष्य में कोई बड़ा फॉल्ट न हो और गर्मियों में निर्बाध बिजली मिल सके।
Power Cut होने पर सावधानी बरतें काम पहले निपटा लें
जिन इलाकों में सुबह 11 बजे से लाइट जानी है, वहां निवासी अपने पानी की मोटर चलाने और मोबाइल चार्ज करने जैसे जरूरी काम सुबह ही निपटा लें।
- वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग पावर बैकअप का इंतजाम रखें।
- कटौती का समय मेंटेनेंस की स्थिति के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications