Delhi Power Cut: 26 जुलाई को दिल्ली-NCR के इन इलाकों में छाया रहेगा अंधेरा, जानिए पॉवर कट का पूरा शेड्यूल
Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR के लाखों लोगों को गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। 26 जुलाई के लिए भी पॉवर कट का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन और जरूरी मरम्मत कार्यों के चलते राजधानी के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहेगी।
इस दौरान दिनभर के अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की योजना है, जिससे न केवल आम जनता, बल्कि व्यापार और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

ऐसे में बिजली विभाग की ओर से लोगों को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है कि वे समय रहते आवश्यक तैयारियां कर लें। आइए जानते हैं कि 26 जुलाई को किन-किन इलाकों में कितने बजे से कितने बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
नीचे देखें किन-किन इलाकों में कब होगी बिजली आपूर्ति बाधित:
बवाना क्षेत्र में प्रभावित इलाके और समय:
- G ब्लॉक, सेक्टर 2 - सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 तक
- B ब्लॉक, सेक्टर 5 - सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक
- C ब्लॉक, सेक्टर 1 - सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक
- F और G ब्लॉक, सेक्टर 2 - सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक
- E ब्लॉक, सेक्टर 4 - सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक
- I, J, K ब्लॉक, सेक्टर 2 - सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक
- C ब्लॉक, सेक्टर 3 - सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक
- D ब्लॉक, सेक्टर 5 - सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक
- I ब्लॉक, सेक्टर 5 - सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक
- I और I1 ब्लॉक, सेक्टर 5 (मीटरिंग कार्य) - सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक
- M ब्लॉक, सेक्टर 1 - दोपहर 12:00 से 2:00 तक
नरेला क्षेत्र में बिजली कटौती:
- सेक्टर D, E, F - सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक
- DSIDC क्षेत्र - H-1189 से H-1209, H-1230 से H-1237, H-1161 से H-1188 तक - सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक
- सेक्टर C - सुबह 10:30 से शाम 4:00 तक
- सेक्टर H, J - सुबह 10:30 से शाम 4:00 तक
- सेक्टर K, J, G - सुबह 10:30 से शाम 4:00 तक
- सेक्टर L - सुबह 10:30 से शाम 4:00 तक
- सेक्टर A, B - सुबह 10:30 से शाम 4:00 तक
- मुख्य नरेला मार्केट, पीएचसी अस्पताल, लांपुर मोड़, मीर सिंह मार्केट - सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक
मंगोलपुरी क्षेत्र:
- भल्ला फैक्ट्री क्षेत्र - सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक
- पॉकेट-5, सेक्टर-22 - सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक
शालीमार बाग़ क्षेत्र:
- संत नगर क्षेत्र - सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक
ग्रेटर नोएडा में बिजली कटौती:
- Jubilant, GNIT, AB Hostel, Stellar Gymkhana, KP-1 स्टेशन - सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक
- जगत फार्म, अमृतपुरम, गामा शॉपिंग मॉल - दोपहर 3:00 से शाम 5:15 तक
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications