Delhi Power Cut: 30 अगस्त को इन इलाकों में घंटों ठप रहेगी सप्लाई, किन इलाकों पर होगा असर?
Delhi Power Cut: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) के लाखों उपभोक्ताओं को इस 30 अगस्त को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि यह कटौती पूरी तरह से नियोजित (Scheduled Power Cut) होगी, जो अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर लागू रहेगी।
विभाग का कहना है कि यह असुविधा प्लांड मेंटेनेंस, मीटरिंग वर्क और नेटवर्क अपग्रेडेशन का हिस्सा है, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में ज्यादा बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

Delhi Power Cut: कहां रहेगा पावर कट?
30 अगस्त 2025 (शनिवार) - टाटा पावर-डीडीएल (TATA Power-DDL) ने किराड़ी, मंगोलपुरी और रोहिणी जैसे क्षेत्रों में कटौती का ऐलान किया है।
प्रभावित क्षेत्र और समय
कंपनी की ओर से जारी सूची के अनुसार, शनिवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
- किराड़ी (फीडर 513) - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एग्रीकल्चरल मदनपुर क्षेत्र में प्रोजेक्ट वर्क की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- मंगोलपुरी (फीडर 519) - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पीकेटी-1, सेक्टर-20 क्षेत्र में प्रोजेक्ट वर्क के कारण बिजली गुल रहेगी।
- रोहिणी (फीडर 551) - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विजय विहार-2 क्षेत्र में प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य होगा, जिसके चलते सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Delhi Power Cut: क्यों हो रहा है पावर कट?
बिजली कंपनियों के अनुसार, यह कटौती नेटवर्क को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी है।
- प्रिवेंटिव मेंटेनेंस - ताकि भविष्य में अचानक खराबी की संभावना कम हो।
- नेटवर्क अपग्रेडेशन - जिससे उपभोक्ताओं को और स्थायी व निर्बाध बिजली सप्लाई मिले।
- मीटरिंग वर्क - स्मार्ट और सुरक्षित बिजली व्यवस्था के लिए।
Delhi Power Cut: बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने कहा है कि यह परेशानी अस्थायी है और इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य पूरे होने के बाद नेटवर्क मजबूत होगा और अचानक होने वाले अनियोजित पावर कट की घटनाएं भी कम हो जाएंगी।
यदि किसी इलाके में बिजली सप्लाई तय समय से ज्यादा देर तक बाधित रहती है तो उपभोक्ता विभाग की हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications