Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, चेक करें कहीं आपकी कॉलोनी तो नहीं शामिल!
Delhi Power Cut: हफ्ते का पहला दिन मंडे की सुबह और काम का ढेर, लेकिन दिल्ली के कुछ इलाकों में 16 फरवरी को बिजली विभाग आपकी 'स्पीड' पर ब्रेक लगा सकता है। BSES ने ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग और लाइनों की मरम्मत के लिए शटडाउन का का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
खानपुर, वसंत कुंज और साकेत जैसे इलाकों में सुबह से ही 'कटौती' की तैयारी है। अगर आपका इलाका इस लिस्ट में है, तो अपने फोन, पावर बैंक और पानी की मोटर का इंतजाम पहले ही कर लें। पावर कट की पूरी लिस्ट दी गई है जरा ध्यान से देख लीजिए:

Delhi Power Cut Schedule Released: आज कहां-कहां 'अंधेरा' छाएगा?
1. खानपुर और संगम विहार (सुबह 10 से 1 बजे):
साउथ दिल्ली के खानपुर इलाके में कल लंबी कटौती है। देवली संगम विहार (ब्लॉक L, G, C), शिव पार्क, दुग्गल कॉलोनी और खानपुर गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
2. जाफरपुर और ग्रामीण दिल्ली (सुबह 10 से दोपहर 1 बजे):
ग्रामीण इलाकों में भी मेंटेनेंस का काम जोरों पर है। झुलझुली गांव, सारंगपुर, गालिबपुर और जाफरपुर कलां में फीडर और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से बिजली प्रभावित रहेगी।
3. वसंत कुंज, साकेत और मालवीय नगर:
वसंत कुंज: बिजवासन के डालमिया विहार में सुबह 10-11 बजे, जबकि महिपालपुर और घिरनी गांव में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच कट लगेगा।
साकेत/मालवीय नगर: सर्वप्रिय विहार (ब्लॉक 13) और मालवीय नगर (ब्लॉक L) में सुबह 10 से 1 बजे तक ट्रांसफार्मर का काम चलेगा।
4. जनकपुरी और सुभाष नगर:
जनकपुरी C3 ब्लॉक में 11 से 1 बजे तक और सुभाष नगर (ब्लॉक 3 और 6) में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रह सकती है। मायापुरी ई-बस चार्जिंग स्टेशन पर भी सुबह शटडाउन रहेगा।
5. निजामुद्दीन और प्रगति मैदान:
प्रगति मैदान के कुछ हिस्सों और सेवा नगर (ब्लॉक N) में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक काम चलेगा। नेहरू प्लेस और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भी 11 से 12 के बीच छोटा कट लग सकता है।
Delhi Power Cut Maintenance: ये पॉवर कट क्यों जरूरी है?
कल का काम मुख्य रूप से HVDS (High Voltage Distribution System) मेंटेनेंस और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से जुड़ा है। इसका मतलब है कि बिजली विभाग मंडे को ही लाइनों की कमजोरी दूर कर लेना चाहता है ताकि पूरे हफ्ते आपको बिना किसी ट्रिपिंग के सप्लाई मिल सके।
Power Cut होने पर दिल्ली वालों के लिए मंडे टिप्स:
ऑफिस जाने वाले: अगर घर से काम (WFH) कर रहे हैं, तो अपने लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल को चार्ज रखें।
हाउसवाइफ: कपड़े धोने या प्रेस करने जैसे काम सुबह 10 बजे से पहले या दोपहर 3 बजे के बाद के लिए शेड्यूल करें।
लिफ्ट का इस्तेमाल: जिन सोसाइटीज में पावर बैकअप नहीं है, वहां शटडाउन के समय लिफ्ट के इस्तेमाल से बचें।












Click it and Unblock the Notifications