Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में 12 जून को तय समय पर बिजली कटौती, जानिए कहां-कहां रहेगा असर
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ सूरज की तेज रौशनी और भीषण गर्मी से लोगों का जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में पॉवर कट ने शहर वासियों की मुश्किलें और बढ़ा रखी है। बिजली विभाग की ओर से दिल्ली पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें 12 जून को बिजली कटौती की नई जानकारी दी गई है।
बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:
- किराड़ी और रानी खेड़ा में सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं
राजधानी के बाहरी उत्तरी क्षेत्र में स्थित किराड़ी इलाके के राजीव नगर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि के दौरान क्षेत्र में सभी घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
इसी तरह, रानी खेड़ा इलाके में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 4 घंटे की बिजली कटौती का ऐलान किया गया है। स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
- नरेला में दोपहर तक रहेगा असर
दिल्ली के नरेला क्षेत्र में भी बिजली कटौती की सूचना है। यहां पर सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती भी चार घंटे की होगी और इसका असर आम जनता के दैनिक कार्यों पर पड़ सकता है।
Delhi Power Cut: जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications