Delhi Power Cut: राजधानी में बिजली कटौती से परेशान जनता, जानें आज किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
Delhi Power Cut: दिल्ली इस समय दोहरी मार झेल रही है-एक तरफ सूरज की झुलसाती किरणें हैं, तो दूसरी ओर बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों को भारी मुश्किलों में डाल दिया है। राजधानी में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, और इसी बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।
गर्मी का प्रकोप हर साल दिल्लीवासियों को परेशान करता है, लेकिन इस बार स्थिति कुछ ज्यादा ही विकराल नजर आ रही है। आमतौर पर गर्मियों में बिजली की मांग में तीव्र वृद्धि होती है, लेकिन इस वर्ष यह मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

Delhi Power Cut: अनेक इलाकों में रहेगी कटौती
दिल्ली के पावर ग्रिड पर अचानक आए इस दबाव ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को चरमरा दिया है। कई इलाकों में हर दिन घंटों बिजली गुल रहना अब आम बात हो गई है।
राजधानी के लक्ष्मी नगर, नजफगढ़, उत्तम नगर, जंगपुरा, शाहदरा, द्वारका और साकेत जैसे इलाकों से लगातार बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार दिन में तीन से पाँच घंटे तक बिजली नहीं रहती, जिससे न केवल घरों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि दफ्तरों और दुकानों में भी कामकाज ठप पड़ रहा है।
आज राजधानी के इन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली गुल रहेगी...
समय: 08:00 - 11:00
- उत्तम नगर: इंदिरा पार्क बिंदापुर (ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट)
समय: 09:00 - 12:00
- उत्तम नगर: ब्लॉक ए किरण गार्डन (एलटी सर्किट - नेटवर्क अपग्रेडेशन)
- नजफगढ़: संगम विहार धर्मपुरा (एलटी सर्किट - नेटवर्क अपग्रेडेशन)
समय: 10:00 - 1:00
जाफरपुर
- मंढेला कलां गांव (एचवीडीएस ट्रांसफार्मर)
- दरियापुर खुर्द, जफरपुर कलां, काजीपुर, मलिकपुर ज़ेर, खेड़ा डबास, उजवा, समाजपुर खालसा (11 केवी फीडर - प्रिवेंटिव मेंटेनेंस)
- सुरेहरा गांव (ट्रांसफार्मर - निवारक रखरखाव)
- रावता, दौराला, घल्लबपुर, दरियापुर खुर्द, घुम्मन हेरा, जैनपुर, घुम्मनहेड़ा (11 केवी फीडर मेंटेनेंस)
- गोपाल नगर, सरस्वती एन्क्लेव (एचवीडीएस ट्रांसफार्मर)
खानपुर
- एल-2, जे-1, जे-2, जी, सी, एल ब्लॉक, देवली संगम विहार (एचवीडीएस रखरखाव)
- नजफगढ़:
- टोडरमल कॉलोनी, रोशन विहार, रोशन पुरा, प्रेम नगर (एचवीडीएस रखरखाव)
- गांधी पार्क, श्याम विहार-II, शिवपुरी-II, सूर्या विहार (एचवीडीएस रखरखाव)
मुंडका
- त्यागी कॉलोनी, राजेंद्र पार्क, ब्लॉक A1, जौहर गांव (एचवीडीएस रखरखाव)
- द्वारका:
- जैन कॉलोनी, ब्लॉक G (एचवीडीएस रखरखाव)
समय: 11:00 - 2:00
द्वारका
- ब्लॉक B, सुभाष पार्क मटियाला (एचवीडीएस रखरखाव)
मोहन गार्डन
- रजापुर खुर्द, ब्लॉक N2
- ब्लॉक L, E, D, H भगवती गार्डन नवादा
- ब्लॉक R, R1 रजापुर खुर्द
उत्तम नगर
- ब्लॉक B, H, A, E सीतापुरी भाग 2
- परम पुरी (एचवीडीएस रखरखाव)
पालम
- महावीर एन्क्लेव भाग 2
- कैलाशपुरी मुख्य, इंदिरा पार्क एक्सटेंशन, कैलाशपुरी पश्चिम
- ब्लॉक H, सीतापुरी भाग 2 (लोड बैलेंसिंग)
नांगलोई
- श्री राम कॉलोनी
- चंदर विहार
- नरेश पार्क
- ब्लॉक B लक्ष्मी पार्क वंदना विहार
- ब्लॉक B नरेश पार्क एक्सटेंशन, B अमनपुरी कमरुद्दीन नगर, I नरेश पार्क एक्सटेंशन
हौज खास
- ब्लॉक S पंचशील पार्क (आरएमयू मेंटेनेंस)
जनकपुरी
- ब्लॉक 3 सुभाष नगर (नेटवर्क अपग्रेडेशन)
खानपुर
- एक्सटेंशन, पॉकेट A दुग्गल कॉलोनी, G ब्लॉक सेक्टर 5 दक्षिणपुरी, जवाहर पार्क (एचवीडीएस रखरखाव)
सरिता विहार
- K, J, S, H ब्लॉक सौरभ विहार
- ब्लॉक C मोलरबैंड एक्सटेंशन बदरपुर
छतरपुर
- राजपुर खुर्द एक्सटेंशन (एचवीडीएस ट्रांसफार्मर)
- सत बारी, अंसल विलास (एचटी इंटरमीडिएट फीडर मेंटेनेंस)
जाफरपुर
- खरखरी रोंद गांव (एचवीडीएस ट्रांसफार्मर)
समय: 11:00 - 3:00
- सरिता विहार: मदनपुर खादर (एचवीडीएस मेंटेनेंस)
समय: 12:00 - 3:00
- मोहन गार्डन: नवादा एक्सटेंशन, ब्लॉक A, B महावीर एन्क्लेव (मेंटेनेंस)
Delhi Power Cut: पंखे, कूलर, एसी बंद-भीषण गर्मी में बेहाल लोग
इस कारण न केवल आर्थिक गतिविधियों को झटका लग रहा है, बल्कि लोगों का मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।बिजली कटौती का सबसे बड़ा असर उन जरूरी उपकरणों पर पड़ रहा है जिनसे गर्मी में राहत मिलती है-जैसे पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर।
इनके न चलने से छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार व्यक्तियों की स्थिति और भी खराब हो रही है। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी इलाज में दिक्कतें आ रही हैं, खासकर उन जगहों पर जो बैकअप पॉवर पर निर्भर नहीं हैं।
Delhi Power Cut: जल संकट और ट्रैफिक की अव्यवस्था
बिजली की कमी का असर केवल घरों तक ही सीमित नहीं है। शहर के कई हिस्सों में जल आपूर्ति भी बाधित हो गई है। पंपिंग स्टेशन और मोटरें बिजली पर निर्भर होती हैं, और इनके रुकने से लोगों को पानी भरने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
वहीं, सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक सिग्नल्स बंद हो जाने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है। मोबाइल टावरों और इंटरनेट सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है, जिससे छात्रों, कामकाजी लोगों और वर्क फ्रॉम होम करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग का कहना है कि इस समय दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार चली गई है, जो अब तक की सबसे ऊँची मांगों में से एक है। विभाग के अनुसार, कुछ पावर प्लांट्स में मेंटेनेंस चल रहा है और कुछ तकनीकी फॉल्ट्स के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा। फिर भी, आम जनता को फिलहाल किसी ठोस राहत का अनुभव नहीं हो रहा है। दिल्ली सरकार और बिजली वितरण कंपनियों के बीच समन्वय की कमी भी इस संकट को और गहरा बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications